Badaun Fire: 200 से अधिक झोपड़ियां जलीं, धमाकों के साथ फटे सिलेंडर

0
WhatsApp Image 2025-05-22 at 12.50.11 AM

चार गांव में आग से मचा हाहाकार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में जरीफनगर, सहसवान और उझानी इलाके में बुधवार रात को आग ने ऐसा तांडव मचाया कि कई गांवों में हाहाकार मच गया। गांव सोनभूडी में रात करीब आठ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह घटना उस वक्त हुई जब आंधी चल रही थी। इससे आगे ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया।

गांव में 200 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन नाकाम साबित हुए। घरेलू सामान जल गया। मवेशी जलकर मर गए। घरों में रखे गैस सिलेंडर धमाकों के साथ फटे तो दहशत फैल गई। आग बेकाबू होता देख लोग गांव छोड़कर बाहर निकल आए। 

आंधी में सड़कों पर गिरे पेड़ों की वजह से पुलिस और दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने के लिए वक्त लगा। रात 11:00 बजे बाद तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे। अग्नि कांड से काफी नुकसान होने की आशंका है। उधर, उझानी में क्रिस्टल मेंथा फैक्टरी में भी आग लगी है। यहां भी आग बुझाने के प्यास प्रयास किया जा रहे थे।

देर रात करीब 9:00 बजे जरीफ नगर थाना क्षेत्र के गांव सोनीभूड़ में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब 200 झोपड़ीनुमा मकान व उसमें रखा घरेलू सामान जल गया। साथ ही सहसवान थाना क्षेत्र के गांव जामनी में भी आग लगी, जिसमें 30 से 40 घर जल गए है।

पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुटा है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। इसी के साथ उझानी की एक मेंथा फैक्टरी जो क्रिस्टल का दाना बनाती है, उसमें भीषण आग लगी है। जिसमें करीब 100 मजदूर फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन पूरी तरह से इन गांव में राहतकार्य मे जुट गया गया। अभी तक अंधेरे में कितने जानवर व लोग आग की चपेट में आये हैं उसकी जानकारी प्रशासन नहीं दे पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *