श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के पास से 21 अनावश्यक धनलाभ अर्जित करने वाले व्यक्ति गिरफ्तार

आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सुगम दर्शन व सविधाओं के दृष्टिगत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास सघन चेकिंग अभियान चलाकर पर्यटकों, श्रद्धालुओं से अनावश्यक धनलाभ अर्जित करने वाले 21 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही।
वाराणसी। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी लूट व धोखाधड़ी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त, काशी-जोन के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 10.06.2025 को थाना दशाश्वमेध व थाना चौक पुलिस बल द्वारा सीसीटीवी फुटेज की सहायता व मुखबीर खास की सूचना पर थाना दशाश्वेमध व थाना चैक क्षेत्रान्तर्गत से 21 आरोपी जो श्रद्धालुओ से काशी विश्वनाथ मन्दिर मे सुगम दर्शन के नाम पर यात्रियो दर्शनार्थियो से धनलाभ अर्जन करने वालो को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके सम्बन्ध में अन्तर्गत धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस की निवारक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार आरोपीगणों का नाम व पता -
1. निखिल पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय निवासी बडी पियरी थाना चौक वाराणसी।
2. प्रतीक सिंह पुत्र स्व. शिवकुमार सिंह निवासी हौज कटोरा बांसफाटक थाना दशाश्वमेध वाराणसी।
3. मोनू सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी बलुआवीर आदमपुर थाना आदमपुर वाराणसी।
4. गुरु प्रसाद जायसवाल उर्फ ऋषि पुत्र राम सरन जायसवाल निवासी लहरतारा मण्डुवाडीह वाराणसी।
5. विशाल पाण्डेय पुत्र दुर्गा पाण्डेय निवासी कबीर नगर दुर्गाकुण्ड थाना भेलूपुर वाराणसी।
6. ईशान मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा निवासी कबीर नगर दुर्गाकुण्ड थाना भेलूपुर वाराणसी।
7. विनायक मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा निवासी कबीर नगर दुर्गाकुण्ड थाना भेलूपुर वाराणसी।
8. संकठा प्रसाद पाण्डेय पुत्र अशोक पाण्डेय निवासी छोटी पियरी थाना चौक वाराणसी।
9. लकी पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय निवासी बड़ी पियरी चौक वाराणसी।
10. राजू पाण्डेय पुत्र गया प्रसाद पाण्डेय निवासी बडी पियरी चौक वाराणसी।
11. रंधावा विश्वकर्मा पुत्र गोपाल विश्वकर्मा निवासी रानी भवानी रामापुरा लक्सा वाराणसी।
12. अमीर निवासी रसूलागंज पोस्ट छोटा मिर्जापुर जनपद मिर्जापुर।
13. छोटू पाण्डेय पुत्र प्रेम पाण्डेय निवासी नई बस्ती लहरतारा थाना मण्डुवाडीह वाराणसी।
14. संजय पाण्डेय पुत्र स्व. अशोक पाण्डेय निवासी पानी की टंकी चौकाघाट थाना जैतपुरा वाराणसी।
15. मनीष पाण्डेय पुत्र स्व० सुख्खू पाण्डेय निवासी त्रिलोचन बाजार थाना आदमपुर वाराणसी।
16. सचिन जायसवाल पुत्र पारसनाथ जायसवाल निवासी बाडा गम्भीर सिंह सोनारपुरा थाना भेलूपुर वाराणसी।
17. गोलू साहनी पुत्र रामकरन साहनी निवासी सूजाबाद पड़ाव थाना रामनगर वाराणसी।
18. अजय कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी महमूरगंज थाना सिगरा वाराणसी।
19. बृजेश कुमार पुत्र दुलारे लाल निवासी जंगमबाडी दशाश्वमेध वाराणसी।
20. पवन साहनी पुत्र मुन्नालाल साहनी निवासी दशाश्वमेध वाराणसी।
21. अजय कुमार पुत्र गोपाल जी निवासी पडाव भोजपुर थाना मुगलसराय चन्दौली शामिल है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला थाना दशाश्वमेध, प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा थाना चौक, उपनिरीक्षक अजितेश कुमार चौधरी हल्का प्रभारी कोदई चौकी, उपनिरीक्षक विजय कुमार चौधरी चौकी प्रभारी देवनाथपुरा, उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र कुमार, कांस्टेबल देवेन्द्र यादव यादव थाना दशाश्वमेध वाराणसी शामिल रहे।
