Crime News: कलयुगी शिक्षक : स्कूल का प्रिंसिपल केबिन में बुलाकर छात्रा से करता था अश्लील हरकतें
Crime News: मुंबई के नागपाड़ा इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
पीड़िता के मुताबिक, प्रिंसिपल उसे अपने केबिन में बुलाता था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इस मामले की शिकायत मिलने पर मुंबई पुलिस ने IPC और POCSO अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी प्रिंसिपल फरार है। मुंबई पुलिस आरोपी को ढूंढने में जुट गई है और आगे की जांच कर रही है।
ऐसा ही एक और मामला मुंबई के वर्ली थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने 20 महीने की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
मानवता शर्मशार : बेजुबान जानवर को बनाया हवस का शिकार, दो माह की बछिया से दुष्कर्म
शाहजहांपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने दो माह की बछिया के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपित को मौके पर ही पड़ लिया। उसकी पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। बछिया का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपित के खून से सने कपड़े जांच के लिए सुरक्षित रख लिए गए।
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के चांदापुर गांव निवासी धारा सिंह की दो माह की बछिया घर के बाहर बंधी थी। पड़ोसी रामप्रसाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बछिया के चिल्लाने की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रामप्रसाद को मौके पर ही पकड़ लिया। उसकी पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पशु चिकित्सकाधिकारी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद डा. गया प्रसाद ने उसका मेडिकल किया। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। उसे जेल भेजा जा रहा है।