Karnataka: सिद्धारमैया ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, डीके शिवकुमार सहित नौ विधायक भी बने मंत्री

 
Karnataka: Siddaramaiah takes oath as Chief Minister, nine MLAs including DK Shivakumar also become ministers
Whatsapp Channel Join Now
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

Karnataka: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया ने शपथ ले लिया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। दोनों नेताओं ने कन्नड़ भाषा में शपथ लिया। सिद्धारमैया के शपथ समारोह को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Karnataka: Siddaramaiah takes oath as Chief Minister, nine MLAs including DK Shivakumar also become ministers

इसमें विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार भी इसमें शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर भी मंत्री बनें हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता के एच मुनियप्पा, एम बी पाटिल, केजे जॉर्ज, सतीश जार्कीहोली, रामालिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Karnataka: Siddaramaiah takes oath as Chief Minister, nine MLAs including DK Shivakumar also become ministers

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियंक खरगे ने भी मंत्री बने हैं। मुनियप्पा भी दलित समुदाय से आते हैं। वहीं, खान और जॉर्ज का संबंध अल्पसंख्यक समुदाय से है। जार्कीहोली अनुसूचित जनजाति समुदाय से आते हैं, जबकि रामालिंगा रेड्डी का संबंध रेड्डी जाति से है। मुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्धरमैया कुरुबा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय के हैं। 

आज कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके अलावा डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा आठ अधिक विधायकों को सिद्धारमैया मंत्रीमंडल में शामिल होंगे।

Karnataka: Siddaramaiah takes oath as Chief Minister, nine MLAs including DK Shivakumar also become ministers

बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, कर्नाटक के मनोनित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए।

शपथग्रहण में पहुंचे विपक्षी राज्यों के सीएम - राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

Karnataka: Siddaramaiah takes oath as Chief Minister, nine MLAs including DK Shivakumar also become ministers

डिप्टी सीएम शिवकुमार ने किया राहुल-प्रियंका का स्वागत - कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री मनोनीत डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का बेंगलुरु में स्वागत किया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। 

कर्नाटक से देश में अच्छा माहौल बनेगा: खरगे - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि आज शपथग्रहन समारोह है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित आठ विधायक मंत्रीपद के लिए शपथ लेंगे। मैं भी उसमें शिरकत के लिए वहां जा रहा हूं। यह खुशी की बात है कि कर्नाटक में नई सरकार, मज़बूत सरकार आई है। इससे कर्नाटक का विकास होगा और साथ ही देश में अच्छा माहौल बनेगा।

Karnataka: Siddaramaiah takes oath as Chief Minister, nine MLAs including DK Shivakumar also become ministers

विपक्ष के इन नेताओं को बुलाया गया - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद विपक्ष के कई नेताओं को शपथ समारोह में आने का न्यौता दिया है। इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेशनल कांफ्रेस के नेता फारुक अब्दुल्ला, बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, सीपीआई महासचिव डी राजा, सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी शामिल हैं।