वाराणसी न्यूज़: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में सेवा का एक अनुपम उदाहरण देखने को मिल रहा है। आर के नेत्रालय महमूरगंज वाराणसी ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सेवा के द्वार खोले हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के ओझा द्वारा 10 बुजुर्ग माताओं का सफल और निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया।

आर के नेत्रालय महमूरगंज वाराणसी में आयोजित इस विशेष शिविर में उन बुजुर्गों का चयन किया गया था, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी आंखों का इलाज कराने में असमर्थ थे। प्रसिद्ध चिकित्सक आर के ओझा ने न केवल इन बुजुर्गों का निशुल्क ऑपरेशन किया, बल्कि उन्होंने यह संकल्प भी दोहराया कि आर के नेत्रालय द्वारा हर हफ्ते इस तरह के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।

डॉ. ओझा की महानता केवल ऑपरेशन तक सीमित नहीं है। आर के नेत्रालय महमूरगंज वाराणसी की ओर से मरीजों को ऑपरेशन के बाद समय-समय पर फ्री ऑफ कास्ट (Free of Cost) दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते।

इस पुनीत कार्य के दौरान आर के नेत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर मिथिलेश पांडेय उपस्थित रहे। उनके साथ पंडित धीरेंद्र नाथ शर्मा (एडवोकेट), जो दी बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं, ने भी शिरकत की।

पंडित धीरेंद्र नाथ शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा: “आज उन माताओं को आर के नेत्रालय में दवा वितरण करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। आर के ओझा और मिथिलेश पांडेय द्वारा किया जा रहा यह कार्य वास्तव में वंदनीय है। मैं आर के नेत्रालय परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *