Varanasi News: स्वर्णकार समाज के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

 
Varanasi News
Whatsapp Channel Join Now

Varanasi News: वाराणसी। स्वर्णकार समाज के विकास तथा उसके उत्थान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही अग्रणी संस्था अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश की एक कार्यकारिणी परिचय तथा संगठन के आगे के कार्यों पर चर्चा हेतु बैठक का आयोजन दिनांक 14 जुलाई 2024 को  कटरा गौरीशंकर विश्वेश्वरगंज, वाराणसी में संपन्न हुई।

उक्त बैठक में भाग लेते हुए बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महिला अध्यक्ष सुष्मिता सेठ ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सेठ का आगमन जनपद गाजीपुर से अन्य प्रदेश पदाधिकारीयों के साथ हुआ। संगठन की यह प्रथम बैठक बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुयी।

Varanasi News

जहां महिला प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सोनी का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। साथ ही महिला पदाधिकारी द्वारा प्रदेश महिला अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का संचालन प्रदेश विधिक सलाहकार सुरेंद्र सेठ एडवोकेट ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वर्मा गाजीपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा मऊ, प्रदेश वरिष्ठ महासचिव वंश नारायण सोनी, प्रदेश विधिक सलाहकार सुरेंद्र कुमार सेठ एडवोकेट वाराणसी,

Varanasi News

प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा मऊ, प्रदेश सचिव मनोज कुमार वर्मा गाजीपुर, विजय सर्राफ प्रदेश महासचिव बलिया, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार वर्मा,  प्रदेश संगठन महासचिव डा. विवेक वर्मा झांसी , वंश नारायण प्रसाद प्रदेश महासचिव प्रयागराज आदि अन्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।

Varanasi News

Varanasi News