वाराणसी न्यूज़: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने के लिए थाना लालपुर पांडेयपुर वाराणसी पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। प्रभारी निरीक्षक थाना लालपुर पांडेयपुर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

रमजान और होली को लेकर पीस मीटिंग का आयोजन थाना लालपुर पांडेयपुर वाराणसी परिसर में आगामी रमजान और होली के त्यौहार को देखते हुए एक शांति समिति (पीस मीटिंग) का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के सभी पार्षद, मौलवी और संभ्रांत व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना लालपुर पांडेयपुर ने शासन और उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के बारे में सभी को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने अपील की कि सभी त्यौहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं जाएं।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ली गई शपथ आज दिनांक 22.02.2026 को थाना लालपुर पांडेयपुर वाराणसी पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों और संभ्रांत नागरिकों ने समाज को बाल विवाह जैसी कुरीति से मुक्त करने के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली।

मिशन शक्ति: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक इसी क्रम में थाना लालपुर पांडेयपुर वाराणसी की ‘मिशन शक्ति’ केंद्र टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं और नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को समझाते हुए विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181) के बारे में जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक थाना लालपुर पांडेयपुर राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर अपराधों को रोकना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *