वाराणसी : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल निर्देशन में वाराणसी पुलिस अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत वाराणसी कमिश्नरेट की कैंट थाना पुलिस ने एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जिले में “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन और सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम ने कार्रवाई करते हुए पाण्डेयपुर स्थित एक ज्वैलर की दुकान से सोना-चांदी चोरी कर फरार हुई महिला को धर दबोचा।
घटना 27 जनवरी 2026 की है, जब अभियुक्ता शीला देवी लालपुर पाण्डेयपुर स्थित ‘AK ज्वैलर्स’ की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची थी। जब दुकानदार अन्य ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त हो गया, तो महिला ने मौका पाकर सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की थी। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान शीला देवी (पत्नी सोनू विश्वकर्मा) के रूप में हुई है। उम्र: लगभग 42 वर्ष, पता: निवासिनी सिकिया, थाना नारायनपुर, जनपद मिर्जापुर, गिरफ्तारी का स्थान: थाना कैण्ट, वाराणसी, तारीख व समय: 19.02.2026, शाम 17.05 बजे। पुलिस ने महिला के पास से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं, जिनका विवरण निम्न है: सोने के आभूषण (पीली धातु): 01 जोड़ी टॉप्स, 01 नथिया, 02 जोड़ी कान की बाली, 01 जोड़ी कान की छाली, और 02 अंगूठियां (कुल वजन: 16.455 ग्राम)। चांदी के आभूषण (सफेद धातु): 01 अदद कड़ा (वजन: 55.380 ग्राम)।
महिला के विरुद्ध थाना कैण्ट में मु0अ0स0 0036/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4)/305/317(2) के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब महिला के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस गिरफ्तारी और बरामदगी में मुख्य भूमिका निभाने वाली टीम में शामिल रहे: शिवाकान्त मिश्र (प्रभारी निरीक्षक, थाना कैण्ट), म0उ0नि0 आरती गौंड़, उ0नि0 बलवन्त कुमार, का0 अतुल कुमार पाण्डेय।




