थाना भेलूपुर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का एडीसीपी महिला अपराध ने किया निरीक्षण

वाराणसी। जनपद में महिलाओं व बच्चियों के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिये कटिबद्ध अपर पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध, नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा नित नियमों व कानूनों के मद्देनजर अधिनस्थों को अवगत कराने के साथ ही उसके अनुपालन के लिये समय-समय पर निर्देशित करने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने हेतु भी अग्रसर रहती है।
जिसके क्रम में जनपद के थाना भेलूपुर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। महिला हेल्प डेस्क से संबंधित बारीकियों से हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को अवगत कराते हुए महिला अपराध से जुड़े आरोपियों पर विधिक कार्यवाही किए जाने व महिलाओं एवं बच्चियों का सम्मान करते हुए, उनकी शिकायतो का तत्काल निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही महिला हेल्प डेस्क से सम्बन्धित रजिस्टरों व पत्रावलियों का भी निरीक्षण किया गया। उक्त आशय की जानकारी अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध वाराणसी के कार्यालय से जारी किये गये प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी।



