वाराणसी में बड़ी कार्रवाई के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अपहरण और हत्या मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, जानें पूरा मामला।
वाराणसी में बड़ी कार्रवाई के क्रम में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस टीम ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह वाराणसी में बड़ी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के पर्यवेक्षण में की गई। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 17.02.2026 को बसंता कॉलेज यूनियन बैंक से करीब 50 मीटर आगे से दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।
थाना आदमपुर में मु0अ0सं0- 032/2026 धारा 140(1) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 103(1) व 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पुत्र का अपहरण कर उसके दोस्तों ने हत्या कर दी। इस गंभीर प्रकरण में पहले ही 10/02/2026 को तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। वहीं फरार चल रहे दो इनामी अभियुक्तों की तलाश जारी थी। आखिरकार वाराणसी में बड़ी कार्रवाई के तहत पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रवि कुमार गुप्ता (32 वर्ष), निवासी तेलियाना जलालीपुरा, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी, राहुल विश्वकर्मा (26 वर्ष), निवासी तेलियाना जलालीपुरा, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी (स्थाई पता – डोमरी पड़ाव, रामनगर), दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 29/01/2026 को जलालीपुरा क्षेत्र में पान की दुकान के सामने शराब पीने के दौरान साड़ी की कमीशन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में सनी सोनकर के सिर पर ईंट लग गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद अभियुक्तों ने शव को ऑटो में लादकर रामनगर टेंगरा मोड़ होते हुए विश्वसुंदरी पुल ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया। यह खुलासा वाराणसी में बड़ी कार्रवाई के दौरान पूछताछ में सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
इस वाराणसी में बड़ी कार्रवाई को सफल बनाने में थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा, उप निरीक्षकगण, आरक्षी, सर्विलांस सेल एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। कमिश्नरेट वाराणसी लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रहा है और वाराणसी में बड़ी कार्रवाई जैसे कदमों से कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।



