वाराणसी में पुरानी रंजिश के चलते शादी समारोह में आए युवक को गोली मारने वाले आरोपित को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने 50-50 हजार के बंधपत्र पर रिहा करने का आदेश दिया।

अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपित को जमानत दिलाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव, विकास यादव और संदीप यादव ने मजबूत पक्ष रखा।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग और सनसनीखेज वारदात के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारने वाले आरोपित को जमानत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम चतुर्थ) रवींद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपित अखिलेश पांडे को राहत देते हुए रिहा करने का आदेश सुनाया।

क्या था मामला? – अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 29 नवंबर 2025 की है। सारनाथ थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि लखनऊ से एक शादी समारोह में शामिल होने आए सोनू सिंह नाम के युवक को गोली मारी गई है। घायल को इलाज के लिए सिंह मेडिकल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

मामले की जांच में पता चला कि सोनू सिंह अपने साथियों के साथ दोस्त आकाश यादव की बहन की शादी में शामिल होने लखनऊ से वाराणसी आया था। शिवपुर स्टेशन से स्कार्पियो गाड़ी से लौटते समय हसनपुर सिंहपुर के पास विवाद हुआ। आरोप था कि आकाश यादव ने अपनी पिस्टल अखिल पाण्डेय को दी, जिसने सोनू सिंह के सीने पर गोली चला दी।

कोर्ट में बचाव पक्ष की दलीलें – अदालत में सुनवाई के दौरान युवक को गोली मारने वाले आरोपित को जमानत दिलाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव, विकास यादव और संदीप यादव ने मजबूत पक्ष रखा। बचाव पक्ष की दलीलों और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने बस्ती निवासी आरोपित अखिलेश पांडे को 50-50 हजार रुपए की दो जमानतें और बंधपत्र जमा करने पर रिहा करने का आदेश दिया।

असलहा बरामदगी और गिरफ्तारी – इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित आकाश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई थी। पुलिस के मुताबिक, आकाश यादव अवैध असलहा रखने का लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिसके बाद जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था।

अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में युवक को गोली मारने वाले आरोपित को जमानत मिलने के बाद कानूनी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अब इस मामले के अन्य साक्ष्यों को मजबूत करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *