कैंट थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया से मिले अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने महिला के घर से गुम हुई सोने की चेन बरामद की। पीड़िता ने पुलिस का धन्यवाद किया।
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के त्रिभुवन नगर टकटकपुर में एक महिला के घर से गुम हुई सोने की चेन की बरामद का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने सोशल मीडिया को अहम हथियार बनाते हुए सराहनीय सफलता हासिल की है। कैंट थाना पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली है। पीड़िता प्रतिमा द्विवेदी, निवासी त्रिभुवन नगर टकटकपुर (अनौला), के घर से सोने की चेन गुम हो गई थी। उन्होंने इस संबंध में कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पीड़िता ने घर में काम करने वाली दाई रेखा, निवासी बटुकेश्वर नगर कॉलोनी, पांडेयपुर, पर आशंका जताई थी। बताया गया कि पीड़िता द्वारा चेन को आर्टिफिशियल बताए जाने से दाई भ्रमित हो गई थी, जिससे मामला और उलझ गया पुलिस ने गुम हुई सोने की चेन की बरामद के लिए तकनीकी जांच को आगे बढ़ाया और सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने शुरू किए। इसी दौरान एक युवक को वही चेन पहने हुए देखा गया, जो जांच में बेहद अहम सुराग साबित हुआ। युवक की पहचान दाई के पुत्र के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल पूछताछ की, जिसके बाद सोने की चेन उसके पास से बरामद कर ली गई।
हालांकि, चेन मिलने के बाद पीड़िता प्रतिमा द्विवेदी ने दाई के खिलाफ किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और आभार व्यक्त किया। इस पूरे मामले के खुलासे में कैंट थाने के कांस्टेबल नागेन्द्र की भूमिका को बेहद सराहनीय बताया जा रहा है। उनकी सतर्कता और सोशल मीडिया पर की गई जांच से गुम हुई सोने की चेन की बरामद संभव हो सकी। कैंट थाना पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई यह साबित करती है कि तकनीक और सतर्कता के सहारे अपराधों का जल्द खुलासा संभव है। गुम हुई सोने की चेन की बरामद से पीड़िता को न्याय मिला और पुलिस की कार्यशैली पर भरोसा और मजबूत हुआ।







