Weather update: उत्तर प्रदेश में ठंड ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने 22 जिलों में रेड अलर्ट और 15 जिलों में कोल्ड डे घोषित किया है। कल से ठंड का रौद्र रूप दिखेगा और विजिबिलिटी शून्य रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में कुदरत का मिजाज अब जानलेवा होता जा रहा है। Weather update के अनुसार, प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ये हैं कि ठंड ने पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि कल से ठंड अपना रौद्र रूप दिखाएगी, जिसके चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी (दृश्यता) शून्य तक पहुंच सकती है।
22 जिलों में रेड अलर्ट और 15 जिलों में कोल्ड डे – मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने राज्य के 22 जिलों में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, भीषण ठंड को देखते हुए 15 जिलों में ‘कोल्ड डे’ (शीत दिवस) की स्थिति घोषित की गई है। पछुआ हवाओं की चुभन ने न केवल तराई बल्कि पूर्वांचल के इलाकों में भी कंपकंपी बढ़ा दी है।
विजिबिलिटी हुई शून्य, थमी वाहनों की रफ्तार – शुक्रवार की सुबह राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, और सहारनपुर समेत कई बड़े शहरों में कोहरे की इतनी मोटी चादर देखी गई कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई। ठंड ने तोड़ा 15 वर्षों का रिकॉर्ड, कल से दिखाएगी रौद्र रूप कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य, 22 जिलों में रेड अलर्ट की स्थिति के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और कई ट्रेनें व उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं।
मेरठ सबसे ठंडा, पारा 5.8 डिग्री पर पहुंचा – रात के तापमान में आई भारी गिरावट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मेरठ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है, जिससे रातों में सिहरन काफी बढ़ गई है।
इन जिलों में मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी – मौसम विभाग ने गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, और अंबेडकर नगर जैसे जिलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी: सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत। पूर्वी यूपी और तराई: देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी में भी रेड अलर्ट का असर दिखेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। Weather update के मुताबिक, रात का पारा अभी और नीचे जा सकता है, जिससे गलन बढ़ेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और सावधानी बरतें।







