वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में अपराधियों और अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट बेहद सख्त नजर आ रहा है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार, वाराणसी में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कठोर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कैण्ट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

आपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी व़रुणा जोन के पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त (सर्किल कैण्ट) के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम ने ‘आपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर के पास दबिश दी गई, जहाँ सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 06 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है: विशाल कुमार (30 वर्ष), निवासी: गोलघर कचहरी, कैण्ट। रोहन यादव (29 वर्ष), निवासी: अर्दली बाजार, कैण्ट। रवि यादव (30 वर्ष), निवासी: अर्दली बाजार, कैण्ट। रोहित श्रीवास्तव (52 वर्ष), निवासी: अर्दली बाजार, कैण्ट। (इसके खिलाफ पूर्व में भी शिवपुर थाने में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं)। रविन्द्र कुमार (37 वर्ष), निवासी: अर्दली बाजार, कैण्ट। सचिन यादव, निवासी: अर्दली बाजार, कैण्ट।

पुलिस टीम ने मौके से ताश के पत्तों के साथ भारी मात्रा में नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं: नगदी: माल फाड़ से 12,010 रुपये और जामा तलाशी में 8,690 रुपये (कुल 20,700 रुपये)। सामग्री: 52 ताश के पत्ते और 06 अदद मोबाइल फोन। इन सभी के खिलाफ थाना कैण्ट में मु0अ0सं0 0015/2026 के तहत धारा 13 (सार्वजनिक जुआ अधिनियम) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, चौकी प्रभारी अर्दली बाजार उमाशंकर, उप निरीक्षक सत्यम यादव, बलवन्त कुमार और मुख्य आरक्षी जितेन्द्र सरोज, अखिलेश यादव सहित आरक्षी सुनील यादव व अतुल कुमार पाण्डेय शामिल रहे। वाराणसी पुलिस की इस मुस्तैदी ने साफ कर दिया है कि शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा आगे भी इसी तरह कसता रहेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *