वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना और सतर्कता के आधार पर कार्रवाई करते हुए माताकुंड के पास गली से ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेल रहे 05 शातिर अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई = पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार अपराध, चोरी, लूट और जुए जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में सिगरा पुलिस टीम ने यह प्रभावी कार्रवाई की है।

पूछताछ में हुआ खुलासा = पुलिस की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि वे सभी लोग मिलकर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। उनके ग्रुप में एक व्यक्ति बारी-बारी से ताश के पत्ते फेंकता था और ‘हुकुम के इक्के’ पर दांव लगाया जाता था। जिसके पक्ष में इक्का निकलता था, उसे दांव पर लगा पूरा पैसा दे दिया जाता था। अभियुक्तों ने बताया कि आज भी वे इसी तरह दांव लगा रहे थे कि तभी सिगरा पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण = सुभाष सोनकर पुत्र शिव कुमार सोनकर (उम्र 35 वर्ष) – निवासी मकान नं. C 20/9 A, पिशाचमोचन नई पोखरी, लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी। मनीष कुमार पुत्र स्व. रमेश कुमार (उम्र 28 वर्ष) – निवासी मकान नं. C 20/21 A, पिशाचमोचन नई पोखरी, लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी। हिमांशु पुत्र महेन्द्र सहाय (उम्र 24 वर्ष) – निवासी मकान नं. C 20/19, पिशाचमोचन नई पोखरी, लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी। शाहरूख पुत्र स्व. जाहिद खान (उम्र 33 वर्ष) – निवासी मकान नं. S 5/6 क, पहाड़पुर पुलिस लाइन, थाना कैण्ट, वाराणसी। सत्यम पुत्र राधेश्याम (उम्र 28 वर्ष) – निवासी मकान नं. S 20/56, वरुणापुल, थाना कैण्ट, वाराणसी। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिगरा में मु.अ.सं.- 0449/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक, म.उ.नि. प्रीती गुप्ता चौकी प्रभारी लल्लापुरा, उ.नि. नारायण जी यादव, का. अमित यादव, रि.का. सुशील गौतम, रि.का. दिलीप मिश्रा थाना सिगरा शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *