Bharat-Pakistan T20 World Cup Match में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा। ईशान किशन की 77 रनों की पारी और अमित शाह, सचिन तेंदुलकर व सहवाग के मजेदार रिएक्शन देखें।
Bharat-Pakistan T20 World Cup Match: रविवार का दिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्सव बन गया। टी-20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। इस जीत के हीरो रहे ईशान किशन, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। Bharat-Pakistan T20 World Cup Match में मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है।

मुकाबले की शुरुआत से ही भारत ने दबदबा बनाए रखा. ईशान किशन ने महज 40 गेंदों पर 77 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी इस पारी ने भारत को एक ऐसे मजबूत स्कोर तक पहुँचाया, जहाँ से पाकिस्तान की वापसी नामुमकिन हो गई।
Bharat-Pakistan T20 World Cup Match के नतीजे के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया: सचिन तेंदुलकर: क्रिकेट के भगवान ने ‘X’ पर लिखा कि पावरप्ले ही वो दौर था जहाँ भारत ने मैच पर कब्जा कर लिया। ईशान की बल्लेबाजी और गेंदबाजों के सटीक अनुशासन ने टीम को ड्राइविंग सीट पर रखा। अमित शाह: गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि फॉर्मेट और तारीखें बदलती हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले का नतीजा अक्सर एक जैसा ही रहता है। CM योगी आदित्यनाथ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसे ‘महाशिवरात्रि पर महाविजय’ करार देते हुए देशवासियों को बधाई दी।
पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने इस जीत को “फुल कंबल कुटाई” बताया। सहवाग ने लिखा कि टी-20 के इस दौर में पाकिस्तान का खेल काफी पुराना और धीमा लगा, जिसके कारण उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी इस जीत का आनंद लेते हुए एक मजेदार पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा:
“गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूं ही मुंह की खाओगे.”
इस Bharat-Pakistan T20 World Cup Match में भारत ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही क्षेत्रों में पाकिस्तान को बौना साबित कर दिया। जहाँ ईशान किशन ने बल्ले से जौहर दिखाया, वहीं भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को हाथ खोलने का एक भी मौका नहीं दिया।
Bharat-Pakistan T20 World Cup Match की यह जीत टीम इंडिया के आत्मविश्वास को इस टूर्नामेंट में एक नई ऊँचाई पर ले जाएगी।



