वाराणसी: काशी कमिश्नरेट में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आदमपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपहरण और हत्या के मामले में आदमपुर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई है।

यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब एक माँ (आवेदिका) ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत के अनुसार, उनके पुत्र के दोस्तों ने ही उसका अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। इस शिकायत के आधार पर थाना आदमपुर में मु0अ0सं0 032/2026 के तहत धारा 140(1) BNS में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें हत्या (103(1)) और साक्ष्य मिटाने (238) जैसी गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं।

पुलिस टीम ने आज यानी 10 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए काशी स्टेशन के पास से तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है अभिषेक चौहान (21 वर्ष): जैतपुरा निवासी। संतोष कुमार गौतम उर्फ मोगली (28 वर्ष): आदमपुर निवासी (पुराना आपराधिक इतिहास)। वीरू गुप्ता (28 वर्ष): कपसेठी निवासी (पुराना आपराधिक इतिहास)।

पकड़े गए आरोपियों में से दो का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जो चोरी और लूट जैसे मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं: संतोष उर्फ मोगली: थाना चितईपुर में चोरी और माल बरामदगी के मामले में पहले से आरोपी है। वीरू गुप्ता: थाना रामनगर में चोरी और संदिग्ध सामान की बिक्री के मामले में वांछित रह चुका है।

अपहरण और हत्या के मामले में आदमपुर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम का विशेष योगदान रहा। टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार (चौकी प्रभारी तेलियानाला), बलिराम यादव (चौकी प्रभारी लाट भैरव), भृगुपति त्रिपाठी, अखिल सिंह और अन्य जांबाज आरक्षी शामिल थे।

वाराणसी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है। पुलिस अब इन अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *