वाराणसी। आज दिनांक 26/01/26 सोमवार को गोवर्धन पूजा समिति के तत्वाधान में गोवर्धन धाम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश का महापर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’ द्वारा ससम्मान तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के इस गौरवशाली क्षण में समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ योगा समूह के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

देशभक्ति के माहौल में राष्ट्रीय गान के बाद गोवर्धन पूजा समिति के तत्वाधान में गोवर्धन धाम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें समिति के संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव, उपाध्यक्ष अशोक यादव ‘दुल्ली’, पारस यादव ‘पप्पू’, महिला प्रभारी श्रीमती नंदनी यादव एवं संपादक राजेश अहीर ने अपने विचार व्यक्त किए और उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस के संवैधानिक महत्व से परिचित कराया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री जयप्रकाश यादव ने किया। इस उत्सव की खास बात यह रही कि गोवर्धन पूजा समिति के तत्वाधान में गोवर्धन धाम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर न केवल राष्ट्रध्वज को नमन किया गया, बल्कि मानवता की सेवा करते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इसके पश्चात सभी ने एक-दूसरे को फलाहार एवं मिठाई खिलाकर महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और समिति के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें सीताराम यादव, भोला यादव, दिनेश यादव ‘पप्पू’, अजय यादव ‘अज्जू’, संजय यादव ‘काजू’, कुबेर यादव, राकेश पहलवान, दीपक यादव, विनीत यादव, बच्चा यादव, लाल बचन यादव, विनोद यादव, मनोज यादव, जनार्दन यादव, राजकुमार यादव, राजा यादव, अमित यादव, मनोज जयसवाल, श्यामचरण यादव, माला मोदनवाल, ऋषिकेश यादव एवं गोपाल महराज समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

गोवर्धन पूजा समिति के तत्वाधान में गोवर्धन धाम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने एकता और भाईचारे का एक सुंदर संदेश प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *