रिपोर्ट – अनूप सिंह
वाराणसी: शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए वाराणसी ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में लक्सा थाना क्षेत्र में स्थित एक पुराने सिनेमा हॉल, जो अब अवैध पार्किंग के रूप में इस्तेमाल हो रहा था, उसे खाली कराया गया।
नगर निगम ने बताया कि लक्सा थाने के पास स्थित यह जगह, जो कभी मजदा सिनेमा हॉल हुआ करती थी, बिना किसी अनुमति के काफी समय से कार पार्किंग के रूप में चल रही थी। यह पार्किंग पूरी तरह से अवैध थी, जिससे अक्सर आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या होती थी।
इस अवैध पार्किंग को खाली कराने के लिए एसीपी ट्रैफिक सोमवीर सिंह सिरोही खुद मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ लक्सा थाना प्रभारी दयाराम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) की टीम भी मौजूद थी। पुलिस और नगर निगम की टीम ने मिलकर पूरे परिसर को खाली कराया और वहां से खड़ी सभी गाड़ियों को हटवाया।
इस कार्रवाई से न सिर्फ यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि यह एक सख्त संदेश भी है कि शहर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस का यह कदम सराहनीय है और उम्मीद है कि भविष्य में भी ऐसे ही सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि वाराणसी को जाम-मुक्त बनाया जा सके।




