फर्जी दस्तावेज़ और ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म, थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मडुवाडीह से शातिर अपराधी शेख अजदर हुसैन को हिरासत में लिया गया
वाराणसी: वाराणसी कमिशनरेट पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना लंका पुलिस टीम द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेज़ तैयार कर, फर्जी गैंगरेप के मुकदमें में फसांने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला शातिर अभियक्त था। यह गिरफ्तारी दिनांक 09.12.2025 को मण्डुवाडीह चौराहे के पास से की गई।
क्या है पूरा मामला? – हाल ही में, एक आवेदक ने थाना लंका में शिकायत दर्ज कराई कि अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह उनका और उनके बेटे का रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दे रहा था, और उन्हें फर्जी गैंगरेप के मुकदमें में फसांने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला शातिर अभियक्त है।
शिकायत में बताया गया कि यह गिरोह कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर लोगों को ब्लैकमेल करने का काम करता है।
प्रभारी निरीक्षक थाना लंका ने इस गंभीर मामले पर तुरंत संज्ञान लिया और नए कानून बी०एन०एस० (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मु०अ०सं०- 0518/2025 में अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार – थाना लंका पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, मुख्य अभियुक्त शेख अजदर हुसैन पुत्र बिस्मिल्लाह (उम्र करीब 55 वर्ष) को मण्डुवाडीह चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद, थाना लंका पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
संगठित गिरोह के अन्य सदस्य फरार – एफआईआर में शेख अजदर हुसैन के अलावा दो अन्य नामजद अभियुक्तों का भी ज़िक्र है, जिनकी तलाश जारी है: जुबरान खेश पुत्र शेख अजदर हुसैन (मडुवाडीह निवासी), आफताब उर्फ बादल पुत्र अख्तर हुसैन (नरिया, साकेत नगर निवासी) शामिल है।
लम्बा है आपराधिक इतिहास – गिरफ्तार अभियुक्त शेख अजदर हुसैन एक पेशेवर अपराधी प्रतीत होता है। उसके आपराधिक इतिहास की सूची काफी लम्बी है, जिसमें धोखाधड़ी, जालसाज़ी (फर्जी दस्तावेज़), जबरन वसूली, और गंभीर धाराओं के तहत कई मुकदमें दर्ज हैं।
उसके खिलाफ दर्ज कुछ प्रमुख अभियोग (कुल 14 मामले) निम्नलिखित हैं:
- मु०अ०सं० 0518/2025, धारा 111(3)/126(2) बी०एन०एस० (रंगदारी/गैंग बनाकर अपराध) – थाना लंका
- धारा 419/420/467/468/471 (धोखाधड़ी/जालसाज़ी) के तहत कई मामले थाना लंका, थाना मडुआडीह और थाना कैण्ट में दर्ज हैं।
- धारा 386 (जबरन वसूली) और उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट (मु०अ०सं० 0214/2022) जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं।
थाना लंका पुलिस टीम द्वारा इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी से ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के माध्यम से आतंक फैलाने वाले गिरोह को एक बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराधों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी, उ0नि0 शिवाकर मिश्रा, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी, का० अमित शुक्ला, का0 कृष्ण कान्त पाण्डेय, का0 पवन यादव, का0 सुरज सिंह, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी, का0 प्रशान्त तिवारी, सर्विलांस सेल कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।







