चोलापुर क्षेत्र का नाम किया गौरवान्वित, SP ने दिया प्रशस्ति-पत्र

वाराणसी: वाराणसी की मिट्टी का गौरव एक बार फिर देश के अन्य राज्य में चमका है। वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र (दानगंज, तराँव) की बहू मीरा सिंह ठाकुर को मध्य प्रदेश में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। इस खबर के बाद से ही चोलापुर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आयोजित एक भव्य समारोह में मीरा सिंह ठाकुर को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बैतूल पुलिस अधीक्षक (SP) वीरेन्द्र जैन के हाथों प्राप्त हुआ। मीरा सिंह ठाकुर को उनकी नि:स्वार्थ सेवा, सतर्कता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए ‘प्रशस्ति-पत्र’ प्रदान किया गया।

मीरा सिंह ठाकुर, जो वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के निवासी और वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ प्रताप सिंह की पत्नी हैं, वर्तमान में मध्य प्रदेश में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें ‘केस वर्कर’ के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए चुना गया।

सम्मान पत्र में बैतूल पुलिस ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि:

“मीरा सिंह ठाकुर द्वारा समाज के प्रति नि:स्वार्थ योगदान और जिम्मेदारी की भावना एक अनुकरणीय उदाहरण है। उनकी सतर्कता ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद की है।”

जैसे ही मीरा सिंह ठाकुर को मिले इस सम्मान की खबर उनके पैतृक निवास चोलापुर थाना क्षेत्र (दानगंज, तराँव) में पहुँची, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। वाराणसी के स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की बहू ने दूसरे राज्य में सम्मानित होकर पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें निरंतर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *