UP के इस इलाके में दरोगा से मारपीट करने वाले पार्षद पुत्र को जनता ने ही सबक सिखा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

चौक थाने से महज 50 मीटर दूर नववर्ष पर ड्यूटी के दौरान भीड़ नियंत्रण के दौरान हुई घटना

वाराणसी। बताते चले कि नववर्ष के मौके पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इन्तेजाम किया गया था तथा मातहतो को कड़े दिशा निर्देश भी दिये गए थे। जिसके तहत चौक थाना क्षेत्र में मणिकर्णिका द्वार के पास ड्यूटी पर चौक थाने के उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी तैनात थे, जिनके साथ हुकुलगंज वार्ड 11 के भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास्तव के बेटे हिमांशु श्रीवास्तव के द्वारा उक्त दरोगा के साथ मारपीट करने का अपराध कारित किया गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगो के द्वारा इस मनबढ़ पार्षद पुत्र को जमकर कूट दिया गया। यह घटना 01 जनवरी दिन गुरूवार की बताई जाती है।

वहीं इस मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर पर चौक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान सत्तापक्ष के नेता जुटे रहे, लेकिन पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। वही दर्ज कराये गए मुकदमे में दर्शाया गया है कि चौक थाने के उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि नववर्ष पर लागू यातायात डायवर्जन के तहत उनकी ड्यूटी मणिकर्णिका गली, सत्य बाबा आश्रम मार्ग पर लगी थी। इसी दौरान घाट की ओर से बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और जबरन आगे जाने की जिद करने लगे। भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें कुछ देर रुकने को कहा गया। इसी बात पर एक युवक उत्तेजित हो गया और थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया और हिरासत में ले लिया, जबकि उसके दो साथी घाट की ओर भाग निकले। बताया गया कि तीनों युवक किसी दाह संस्कार में शामिल होने आए थे। उक्त के सम्बन्ध में डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। वही मनबढ़ युवक कि तबियत ख़राब होने के कारण उसे मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *