पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम और वांछितों की गिरफ्तारी अभियान के तहत भेलूपुर पुलिस ने अपहरण के आरोपी सूरज सोनकर को गिरफ्तार किया। जानें पूरी खबर bmbreakingnews.com पर।
वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान को धरातल पर उतारते हुए भेलूपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना भेलूपुर पर एक वादी द्वारा अपनी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम और वांछितों की गिरफ्तारी के निर्देश के क्रम में, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।
पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10.03.2026 को दबिश दी। पुलिस टीम ने मोतीझील पोखरा के पास से अभियुक्त सूरज सोनकर को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण : नाम: सूरज सोनकर (उम्र 21 वर्ष), पिता का नाम: रामजी सोनकर उर्फ चित्तड़ सोनकर, पता: बी38/47 मोतीझील, तुलसीपुर महमूरगंज, भेलूपुर, वाराणसी। पकड़े गए अभियुक्त सूरज सोनकर का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है : मु0अ0सं0- 0138/26: धारा 137(2)/87 बीएनएस (थाना भेलूपुर), मु0अ0सं0- 0132/2022: धारा 147, 323, 427, 504, 506 भादवि (थाना भेलूपुर)।
इस सफल अनावरण में भेलूपुर पुलिस की सक्रियता सराहनीय रही। टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी सुधीर कुमार त्रिपाठी (प्रभारी निरीक्षक, थाना भेलूपुर), उ0नि0 नीतश कुमार जायसवाल (चौकी प्रभारी महमूरगंज), उ0नि0 किशन सोनी (थाना भेलूपुर), का0 श्यामू (थाना भेलूपुर) शामिल रहे। वाराणसी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा यह कड़ा अभियान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रहा है।





