पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने डॉ. ईशान सोनी को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में आज हर्ष का माहौल रहा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल (Police Commissioner Mohit Agarwal) ने पुलिस कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान डॉ. ईशान सोनी को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) से अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने डॉ. सोनी के कंधों पर ‘अशोक स्तम्भ’ लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को आयोजित इस सम्मान समारोह में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पदोन्नत अधिकारी डॉ. ईशान सोनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति डॉ. सोनी की कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर कठोर परिश्रम का प्रतिफल है। पुलिस महकमे में डॉ. सोनी को उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाना जाता है। पदोन्नति की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने डॉ. ईशान सोनी को भविष्य के लिए मार्गदर्शित भी किया। उन्होंने कहा, “पदोन्नति के साथ न केवल पद बढ़ता है, बल्कि जनता की अपेक्षाएं और विभाग के प्रति दायित्व भी बढ़ जाते हैं।”

पुलिस आयुक्त ने डॉ. सोनी से आशा व्यक्त की कि वे अपनी नई भूमिका में और अधिक समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेंगे। जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय देंगे। पुलिस संगठन की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

डॉ. ईशान सोनी के अपर पुलिस उपायुक्त बनने पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के तमाम अधिकारियों और सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सोनी ने भी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *