वाराणसी क्राइम न्यूज़: वाराणसी में अपराधियों और अवैध सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। कोतवाली पुलिस और एसआईटी (SIT) की संयुक्त टीम ने नशीली कफ सिरप की तस्करी से जुड़े एक बड़े “हवाला नेटवर्क” का भंडाफोड़ किया है।

हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश: 42 लाख रुपये बरामद पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान कुल 42 लाख रुपये की नगदी, 03 नोट गिनने की मशीनें, और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए जारी इस विशेष अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु.अ.सं. 235/2025 (NDPS Act) की विवेचना के दौरान यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

जांच में पता चला कि कफ सिरप तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल का करीबी सहयोगी वैभव जायसवाल, तस्करी से होने वाली काली कमाई को हवाला के माध्यम से खपा रहा था। पुलिस ने वैभव की निशानदेही पर राजस्थान और दिल्ली से जुड़े 6 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

टोकन के रूप में इस्तेमाल होते थे ₹1 और ₹10 के नोट – गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में ₹1, ₹10, ₹20 और ₹50 के नोटों के बंडल मिले हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन नोटों का उपयोग हवाला लेनदेन में “पहचान पत्र या टोकन” के रूप में किया जाता था।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण नीचे दिया गया है:

नाममूल पतावर्तमान पता
अशोकशास्त्री नगर, दिल्लीसंजय गांधी नगर, जैतपुरा
मोहित सारस्वाबीकानेर, राजस्थानसंजय गांधी नगर, जैतपुरा
राम अवतारबीकानेर, राजस्थानसंजय गांधी नगर, जैतपुरा
गिरधारीबीकानेर, राजस्थानसंजय गांधी नगर, जैतपुरा
संतोष गिरीगाजीपुर, यूपी
ओम प्रकाश खरवारबलिया, यूपी

इतनी बड़ी मात्रा में नगद राशि बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के लिए आयकर विभाग (Income Tax Department) को सूचित कर दिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय लिंक की भी गहनता से जांच कर रही है।

इस सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह (थाना कोतवाली), उ0नि0 अंकित सिंह, और एसआईटी टीम के उ0नि0 मनीष सिंह, विकास पाण्डेय व अजीत मौर्या सहित सर्विलांस सेल की मुख्य भूमिका रही।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *