सर्विलांस प्रभारी प्रयागराज सच्चिदानंद सिंह को गणतंत्र दिवस पर DGP सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। हत्या, लूट और अंतरराज्यीय गिरोहों के खुलासे में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
प्रयागराज: संगम नगरी की कानून व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने वाले सर्विलांस प्रभारी प्रयागराज तेज-तर्रार उप निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुडी। अपनी धारदार सर्विलांस तकनीक और सूझबूझ से प्रयागराज की कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उन्हें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर DGP सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।
पुलिस विभाग में अपनी कार्यकुशलता के लिए मशहूर सर्विलांस प्रभारी प्रयागराज तेज-तर्रार उप निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह द्वारा प्रयागराज की कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अब तक कई बड़े कारनामों को अंजाम दिया गया है। उनके नेतृत्व में पुलिस को ऐसी सफलताएं मिली हैं जिन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर जनता का भरोसा मजबूत किया है।
सच्चिदानंद सिंह के कार्यकाल की कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं एक दर्जन से अधिक हत्याओं का खुलासा: जटिल से जटिल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में उनकी सर्विलांस टीम का कोई सानी नहीं है। इनामियां और शातिर अपराधियों की धरपकड़: कई ऐसे दुर्दांत अपराधी जो पुलिस की आँखों में धूल झोंक रहे थे, उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचाया। गैंग्स पर प्रहार: उनके द्वारा कई इनामियां एवं चेन स्नेचिंग, लूट, चोरी एवं अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा गया, जिससे अपराध की दर में भारी कमी आई है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शौर्य के आधार पर DGP सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाना अत्यंत गर्व का विषय है। यह पदक न केवल एक अधिकारी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उनकी पूरी टीम और विभाग के मनोबल को बढ़ाने वाला है। सर्विलांस प्रभारी प्रयागराज उप निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह को मिलने वाला यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कड़े अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवाओं का जीता-जागता प्रमाण है।
सच्चिदानंद सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा न केवल महकमे के उच्च अधिकारी करते हैं, बल्कि आम जनता के बीच भी उनकी छवि एक मददगार और साहसी पुलिस अधिकारी की है। आपके योगदान ने विभाग और समाज—दोनों का मान बढ़ाया है। जब तकनीक और साहस का मेल होता है, तो सच्चिदानंद सिंह जैसे अधिकारी सामने आते हैं जो प्रयागराज की कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर शांति व्यवस्था बहाल रखते हैं।




