varanasi news: वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने एक ऐसा काम किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। बताते चले कि वाराणसी के पुलिस कमिश्नर के निर्देशों के बाद, कैंट थाने की पुलिस ने एक शानदार पहल की। उन्होंने CEIR (संचार साथी) पोर्टल की मदद से गुम हुए 9 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले।

मोबाइल ढूंढना कोई आसान काम नहीं होता, लेकिन हमारी वाराणसी पुलिस ने इसे बखूबी कर दिखाया। जब ये मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस काम के लिए सभी ने वाराणसी पुलिस की जमकर तारीफ की।

मोबाइल वापस पाने वालों में बबलू यादव, रामशरण, रसड़ा, बलिया, दिनेश कुमार सिंह, सरसौली, भोजुबीर, वाराणसी, अभिषेक यादव, जमानिया, गाजीपुर, रामप्रताप, चोलापुर, वाराणसी, सुबेंद्र, रेलवे लाइन कॉलोनी, मुजफ्फरपुर, बिहार, राजन, मीरपुर बसई, शिवपुर, वाराणसी, अश्वनी कुमार पांडे, गाज़ीपुर, अभिषेक श्रीवास्तव, सरस्वती कॉलोनी, बलिया, उमेश कुमार, कैंट, वाराणसी शामिल रहे।

यह घटना दिखाती है कि अगर पुलिस चाहे, तो हर मुश्किल काम को आसानी से कर सकती है। वाराणसी पुलिस की यह कोशिश वाकई सराहनीय है और हमें उन पर गर्व है। ऐसे ही और भी खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *