पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में कैण्ट थाना पुलिस ने नाबालिक बालिका को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आजाद चन्द्र सोनकर को गिरफ्तार किया है। जानें पूरी घटना और अभियुक्त का आपराधिक इतिहास।
वाराणसी: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के सख्त निर्देशों के क्रम में, वाराणसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई- पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन और सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टालरेन्स” की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र की टीम ने एक ऐसे अभियुक्त को दबोचा है, जिसने मानवता को शर्मसार करते हुए एक नाबालिक बालिका को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था।
क्या है पूरा मामला? – घटना का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 29.03.2026 को वादी द्वारा थाना कैण्ट में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि प्रतिवादी द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री का पीछा किया जा रहा है और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के आदेशानुसार पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त ने बालिका को बहला-फुसलाकर और डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी और पहचान – दिनांक 31.03.2026 को सुबह 09.05 बजे थाना कैण्ट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण निम्न है : नाम: आजाद चन्द्र सोनकर (पुत्र स्व. रामचन्द्र सोनकर), पता: गिलट बाजार बाईपास, थाना शिवपुर, वाराणसी, उम्र: करीब 20 वर्ष।
अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास – पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं : मु.अ.सं. 0151/2026: धारा 78, 351(3), 64(1) BNS व 11/12 पाक्सो एक्ट (थाना कैण्ट), मु.अ.सं. 0520/2021: धारा 323, 427 भा.दं.सं. (थाना शिवपुर), मु.अ.सं. 0058/2025: धारा 115(2), 351(2), 352 BNS (थाना शिवपुर), मु.अ.सं. 0094/2025: धारा 115(2), 191(2), 324(4), 351(2), 352 BNS (थाना शिवपुर)।
इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में पुलिस आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन में कार्य कर रही कैण्ट पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। जिसमे शिवाकान्त मिश्र (प्रभारी निरीक्षक, थाना कैण्ट), उ.नि. सत्यम यादव, उ.नि. आरती गौड़, हे.मो. बृजेश यादव शामिल रहे।
वाराणसी पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्रीय जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी ने स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





