वाराणसी। पुलिस आयुक्त के अपराधों की रोकथाम, चोरी, लूट, हत्या की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। थाना शिवपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या और लूट की घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्त मोहित यादव और उनकी पत्नी अंजली चौहान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अभियान के तहत बड़ी कामयाबी – पुलिस आयुक्त के दिशा-निर्देशों पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना शिवपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गंभीर मामले का खुलासा किया।
घटना का विवरण और मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी – यह मामला शिवपुर थाना क्षेत्र के शारदा बिहार कॉलोनी, लक्ष्मणपुर से जुड़ा है, जहाँ मृतिका अनुपमा पटेल उर्फ सीता अपने घर से दूध बेचने का काम करती थीं। पड़ोस में किराये पर रहने वाले अभियुक्त मोहित यादव से मृतिका का परिचय हुआ और मृतिका उनसे संबंध स्थापित कर संतान चाहती थी। इस बात को लेकर वह अभियुक्त मोहित यादव पर लगातार दबाव बना रही थीं और धमकी दे रही थीं।
अभियुक्त मोहित यादव ने यह बात अपनी पत्नी अभियुक्ता अंजली चौहान को बताई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर मृतिका को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
दिनांक 11.12.2025 की सुबह, अभियुक्त मोहित यादव और अभियुक्ता अंजली चौहान मिश्रा होम स्टे में रुके थे। वहाँ से दोनों मृतिका के घर पहुँचे। अभियुक्ता अंजली चौहान घर से कुछ दूरी पर रुक गईं, जबकि अभियुक्त मोहित यादव घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे। उन्होंने घर में रखे पत्थर के सिल और स्टील के ड्रम से मृतिका के सिर, चेहरे और गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।
लूट और फरार होने का प्रयास – हत्या करने के बाद, अभियुक्त मोहित यादव ने मृतिका के पहने हुए जेवर और आलमारी में रखे नगद पैसे लूट लिए। खून से सने कपड़ों को पत्नी अभियुक्ता अंजली चौहान की शॉल से ढककर दोनों टैम्पो से वापस मिश्रा होम स्टे चले गए।
आज, दिनांक 12.12.2025 को, दोनों वांछित अभियुक्त शहर से भागने की फिराक में शिवपुर रेलवे स्टेशन पहुँचे। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद शिवपुर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वांछित अभियुक्तों 01. मोहित यादव पुत्र बच्चालाल यादव और 02. अंजली चौहान पत्नि मोहित यादव पुत्री नागेन्द्र चौहान को शिवपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी और पुलिस टीम को पुरस्कार – पुलिस आयुक्त के अपराधों की रोकथाम के प्रयासों की सफलता को दर्शाते हुए, पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के कब्जे से चोरी/लूट की गई कुल 73,640/- रुपये नगद और विभिन्न प्रकार के पीले व सफेद धातु के आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें झुमके, चेन, अंगूठी, पायल, कमर करधनी आदि शामिल हैं। साथ ही, मृतका के पैन कार्ड और आधार कार्ड भी बरामद हुए।
शिवपुर पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए, पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा टीम को 50,000/- रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
पुलिस टीम में – प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर, उ0नि0 कृष्ण कुमार सरोज, उ0नि0 गौरव सिंह, उ0नि विद्या सागर चौरसिया, उ०नि० भूपेन्द्र कुमार, म०उ०नि० प्रतिभा शाही, हे0का0 लवकुश कुमार, म०का० पिंकी गौड़, हे0का0 राम बाबू, का० नितेश कुमार तिवारी, का० बालमुकुन्द मौर्या शामिल रहे। इस गिरफ्तारी के संबंध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।







