वाराणसी: वाराणसी में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, चेतगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेतगंज थाना क्षेत्र से अपहरण के एक आरोपी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

काशी जोन के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में, चेतगंज पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अपहरण की गई बच्ची आरोपी राहुल गुप्ता के साथ आंध्रापुल के पास देखी गई है।

सूचना मिलते ही, महिला उप-निरीक्षक प्रेमलता कुमारी और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों को एक साथ देखा और पूछताछ की। लड़के ने अपना नाम राहुल गुप्ता, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी दलहट्टा, चेतगंज बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे अपहरण के मामले में हिरासत में ले लिया।

यह मामला 12 अगस्त 2025 को एक महिला की लिखित शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर चेतगंज थाने में मुकदमा संख्या 160/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, म0उ0नि0 प्रेमलता कुमारी, का0 कृष्णा यादव, का0 रितिक राज, थाना चेतगंज वाराणसी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *