दुष्कर्म के मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद की थाना लंका पुलिस द्वारा अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका शिवाकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अभियुक्त सुबोध कुमार उपाध्याय पुत्र मटरू लाल उपाध्याय निवासी रूदायन थाना इस्लाम नगर जिला बदाऊँ हाल पता किराये का मकान म0नं0 119 बालाजी नगर कालोनी भगवानपुर थाना लंका वाराणसी को ईंट मण्डी के पास, थाना क्षेत्र लंका से गिरफ्तार किया।
जिसके सम्बन्ध में अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। घटना के सम्बन्ध मंे बताया गया कि आवेदिका/पीड़िता द्वारा बलात्कार व मारपीट के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत करते हुए प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में मुअसं. 0179/2025 धारा 64(1), 115(2), 352 बी0एन0एस0 थाना लंका, वाराणसी पर दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शिवाकान्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, शिवधारी, निरीक्षक अपराध, कांस्टेबल दुर्गेश सरोज, कांस्टेबल विजय भारत मौर्या, थाना लंका वाराणसी शामिल रहे।
