गंगा दशहरा पर अपनी राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

इस बार 5 जून 2025 को गंगा दशहरा है। इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस तिथि पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है।
गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 5 जून 2025 को गंगा दशहरा है। इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस तिथि पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर पवित्र नदियों में स्नान करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है। यही नहीं रिद्धि-सिद्धि, यश-सम्मान की प्राप्ति भी होती हैं।
इस वर्ष गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र बन रहा है जिसपर सिद्ध का संयोग रहेगा। यह योग सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक बना रहेगा। ऐसे में गंगा स्नान के साथ-साथ कुछ खास मंत्रों का जप करने से साधक के दुखों का अंत भी होता है। इसके अलावा व्यक्ति को मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। इस दौरान आप अपनी राशि के अनुसार भी गंगा मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के लोग ‘ ॐ नगपुत्रिकायै नमः और ॐ महाकाल नमः’ मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक ‘ ॐ भाग्यदायिन्यै नमः और ॐ रुद्रनाथ नमः’ मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि वाले ‘ ॐ गंगायै नमः और ॐ नटराज नमः’ मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक गंगा दशहरा पर ‘ ॐ भागीरत्यै नमः और ॐ चंद्रमोली नमः’ मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन ‘ ॐ शुभ्राङ्गायै नमः और ॐ चंद्रधारी नमः’ मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के लोग ‘ ॐ त्रिवेण्यै नमः और ॐ भोलेनाथ नमः’ मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक ‘ ॐ भूदायै नमः और ॐ ज्योतिलिंग नमः’ मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक गंगा दशहरा पर ‘ॐ जलरूपायै नमः और ॐ उमापति नमः’ मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन ‘ॐ शाङ्कर्यै नमः और ॐ गोरापति नमः’ मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के लोग ‘ॐ अनन्तायै नमः और ॐ ओंकारेश्वर नमः’ मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन ‘ॐ भीष्ममात्रे नमः और ॐ त्रिनेत्रधारी नमः’ मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन पूजा के दौरान ‘ ॐ शुभायै नमः और ॐ लंकेश्वर नमः’ मंत्र का जप करें।
