वाराणसी महानगर समाजवादी पार्टी की आवश्यक बैठक संपन्न

0
WhatsApp Image 2025-04-10 at 7.06.26 PM

कैम्प कार्यालय भेलपुर में पूर्व पार्षद शंकर विशनानी के अध्यक्षता में हुई बैठक

वाराणसी। महानगर समाजवादी पार्टी की एक बैठक कैम्प कार्यालय भेलूपुर में की गई। जिसमें सभी पार्षद एवं पूर्व पार्षदों ने एक स्वर से नगर निगम के कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि नगर निगम को ज़न समस्याओं से व शहर की अवाम से कोई सरोकार नहीं है, लगातार जनता को परेशान किया जा रहा है, जनता के पास पहले G I S की त्रुटिपूर्ण टैक्स बढ़ाने का नोटिस दिया जाता है। फिर टैक्स कम करने के नाम पर जनता का शोषण व ज़ोनल कार्यालयो के चक्कर लगना पड़ रहा है।

शासनादेश व नियम ताख पर रखकर मनमाना सम्पत्ति कर व असवैधानिक नियम लागू कर काशीवासियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जलकल विभाग OTS सर चार्ज माफी छूट न देकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। जलकल सरचार्ज माफ कर पूर्व की भांति जनता को राहत देना चाहिए। नगर निगम के अधिकांश क्षेत्रो में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही। सिवर फ्लो व जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने में जलकल विफल है एवम गालियों की जर्जर रास्ते व विभागीय समस्याओं से जनता जुझ रहीं है। समाजवादी पार्टी के पार्षदों के क्षेत्र में कार्य नहीं हो रहा है तथा आए दिन निगम के कर्मचारियों द्वारा पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

जनहित में जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु शीघ्र ही महानगर समाजवादी पार्टी ज्ञापन सौंपते हुवे पुनः शहर की जन समस्याओं से नगर निगम प्रशासन को अवगत कराते जनहित में अपनी माँग रखेंगे एवम सड़क से सदन तक सवैधानिक तरीके शंघर्ष करने को बाध्य होंगे। बैठक में मुख्य रूप से सदस्य विधान परिषद आशुतोष सिन्हा, महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, सपा पार्षद दल नेता हारुन अंसारी, गोबिंद सिंह पटेल, अजय चौधरी, संदीप यादव, तबरेज खा, उमेश यादव, इम्तियाजुदिन, इरशाद अहमद, प्रशांत सिंह पिंकु, कासिम खा, शमीम नोमानी, जगदीश यादव, निजामुद्दीन आदि लोगों ने विचार ब्यक्त किया | बैठक का संचालन महासचिव महानगर योगेंद्र यादव व धन्यवाद मीडिया प्रभारी रामजी यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *