नवरात्रि में मां दुर्गा पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

बनारस व्यापार मंडल के व्हाट्सएप ग्रुप में किया था गंदा काम, महिला पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन

वाराणसी। बताते चले कि काशी की गंगा जमुनी तहजीब को पूरी दुनिया में एक मिशाल के तौर पर देखा जाता है तो वहीं इसी काशी नगरी में कुछ ऐसे भी लोग है जो गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने का प्रयास भी भरसक करते रहते है, लेकिन समाज के कुछ बुद्धिजीवी लोगो के कारण वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाते। वहीं वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कार्य करने वाले अधिकारी भी ऐसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगो पर शिकंजा कसने का कार्य बखूबी कर रहे है।

वहीं ताजा मामले पर गौर करे तो त्योहारों के मौसम में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की एक कोशिश को वाराणसी पुलिस ने नाकाम कर दिया है। शहर के चौक थाना क्षेत्र में नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

यह मामला तब सामने आया जब बनारस व्यापार मंडल के एक व्हाट्सएप ग्रुप में क्षेत्र के ही रहने वाले मो. दिलशाद नाम के व्यक्ति ने नवमी के दिन मां दुर्गा से संबंधित अपशब्द युक्त एक फेसबुक वीडियो को वायरल कर दिया।

महिला पत्रकार की शिकायत पर त्वरित एक्शन जैसे ही यह आपत्तिजनक वीडियो महिला पत्रकार भुवनेश्वरी मलिक उर्फ सपना यादव के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत इस पर कड़ी आपत्ति जताई और बिना देर किए चौक थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) दशाश्वमेध शुभम कुमार सिंह और थाना प्रभारी चौक दिलीप कुमार मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई शुरू की।

FIR दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मुअसं. 124/2025 के तहत धारा 196 (1) (ए), 197 (1) (डी), 298, 299, 302 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसीपी दशाश्वमेध शुभम कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन और थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए, आरोपी मो. दिलशाद (पुत्र मो. अख्तर, उम्र करीब 47 वर्ष) को दालमंडी, चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने यह वीडियो जानबूझकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से ग्रुप में भेजा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्र के साथ उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह चौहान, उपनिरीक्षक यशवन्त सिंह, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव और हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने साफ कर दिया है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज में वैमनस्य फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *