वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में सुचारू यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण मुक्त शहर की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी कैंट शिवाकांत मिश्रा द्वारा गुरुवार को एक अहम कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, गोलघर चौराहे से अर्दली बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित राजश्री मिष्ठान भंडार के सामने सड़क पर खड़े दो वाहनों के कारण यातायात में अवरोध उत्पन्न हो रहा था। मौके पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठवाकर ट्रैफिक लाइन भेजा, साथ ही संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले से ही अतिक्रमण और गलत पार्किंग की समस्या से जूझता रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह कार्रवाई एक सकारात्मक संदेश देती है कि अब लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन पार्क करने से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *