वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, करीब दो दर्जन (24) आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल का असर वाराणसी कमिश्नरेट पर भी पड़ा है, जहाँ तैनात तेजतर्रार IPS सरवणन टी. को अब जिला स्तर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वाराणसी के अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) सरवणन टी. को अब पुलिस अधीक्षक (SP) अमेठी नियुक्त किया गया है। वहीं, उनकी जगह गाजियाबाद के अपर पुलिस उपायुक्त आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है।

तबादला सूची के अनुसार, कई जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैं कुंवर अनुपम सिंह: एसएसपी जौनपुर, यशवीर सिंह: एसपी बस्ती, चारु निगम: एसपी सुल्तानपुर, अभिनंदन: एसएसपी सहारनपुर, डॉ. कौस्तुभ: एसएसपी गोरखपुर, अविनाश पांडेय: एसएसपी मेरठ, अपर्णा रजत: एसपी मिर्जापुर, रवि कुमार: एसपी रायबरेली नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों में सुजीत पांडेय को पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं बनाया गया है। प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन और राज करन नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद की कमान मिली है। इसके अलावा, अभिषेक यादव को डीआईजी एटीएस लखनऊ और सोमेन बर्मा को डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि ये तबादले आगामी चुनौतियों और कानून व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *