वाराणसी में नए साल 2026 के जश्न को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट। एसीपी कैंट के नेतृत्व में होटल, क्लबों की चेकिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ब्रीथ एनालाइजर से कार्रवाई। पढ़ें पूरी खबर।

वाराणसी। वर्ष 2025 की विदाई और वर्ष 2026 के सुखद आगमन को लेकर धर्मनगरी काशी में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश के क्रम में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मंगलवार को एसीपी कैंट के नेतृत्व में थाना कैंट प्रभारी शिवाकांत मिश्रा व उनकी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जश्न के दौरान खलल डालने वालों को सख्त चेतावनी दी। नए साल के आयोजनों को देखते हुए एसीपी कैंट के नेतृत्व में थाना कैंट के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण व डाग स्क्वाड की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों व क्लबों का सघन भ्रमण किया। सुरक्षा मानकों की जांच करते हुए पुलिस ने आयोजन स्थलों के चप्पे-चप्पे को खंगाला।

पुलिस ने होटल और क्लब प्रबंधकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यदि किसी भी स्थल पर अव्यवस्था या नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो इसके जिम्मेदार प्रबंधक स्वयं होंगे। सुरक्षा के लिहाज से हर महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश के क्रम में और पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा को लेकर भी कड़े कदम उठाए गए हैं। वर्ष 2025 की समाप्ति और 2026 के आगमन पर अक्सर शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। जिसमे ब्रीथ एनालाइजर का प्रयोग: भीड़भाड़ वाले इलाकों और शराब की दुकानों के पास दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चेकिंग की गई। काली फिल्म पर कार्रवाई: वाहनों पर लगी अवैध काली फिल्म को मौके पर ही उतरवाया गया। सख्त हिदायत: पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि मदिरा का सेवन कर वाहन चलाना न केवल कानूनी अपराध है बल्कि जानलेवा भी है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहरवासी और पर्यटक वर्ष 2026 का सुखद आगमन बिना किसी डर या असुविधा के कर सकें। थाना कैंट पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण तरीके से नए साल का स्वागत करें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *