वाराणसी में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस कमिश्नर वाराणसी मोहित अग्रवाल ने मोर्चा खोल दिया है। आज दिनांक 31.01.2026 को पुलिस आयुक्त ने इस प्रकरण में गठित विशेष जांच टीम (S.I.T.) के कार्यों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान इस संगठित अपराध के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और करोड़ों के काले साम्राज्य का पर्दाफाश हुआ है।
पुलिस कमिश्नर वाराणसी के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक इस मामले में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। बरामदगी: अब तक कुल 02 गोदामों पर छापेमारी कर 1,19,700 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। बाजार मूल्य: बरामद सिरप की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,63,00,000/- आंकी गई है। वित्तीय प्रहार: पुलिस ने आर्थिक कमर तोड़ते हुए 65 बैंक खातों को फ्रीज किया है, जिनमें ₹5.7 करोड़ की राशि जमा थी।
इस ड्रग सिंडिकेट के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने अब तक 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास सिंह ‘नरवे’, आकाश पाठक, स्वप्निल केशरी और लोकेश अग्रवाल जैसे मुख्य खिलाड़ी शामिल हैं, जो हवाला ट्रांजेक्शन और फर्जी इनवॉइस बनाने का काम कर रहे थे।
S.I.T. की प्रगति की समीक्षा करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मुख्य अभियुक्तों की 08 अचल संपत्तियों को चिन्हित कर ₹30 करोड़ 47 लाख की कुर्की की जा चुकी है। इसके अलावा Look Out Circular (LOC): फरार चल रहे 40 अभियुक्तों के खिलाफ LOC जारी की गई है। Blue Corner Notice: मुख्य अभियुक्तों आकाश पाठक और शुभम जायसवाल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर रखने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है।
जांच में यह बेहद गंभीर तथ्य सामने आया है कि इस प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के रास्ते बांग्लादेश की ओर हो रही थी। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर NCB और BSF द्वारा 71 बैच पकड़े गए हैं। पुलिस कमिश्नर वाराणसी मोहित अग्रवाल ने भविष्य की कार्यवाहियों पर निर्देश देते हुए कहा कि शुभम जायसवाल के करीबियों की संपत्तियों को 68 (F) NDPS Act के तहत कुर्क किया जाएगा। सीमा पार से संचालित हवाला नेटवर्क की गहराई से जांच होगी। सरगनाओं के विरुद्ध PIT NDPS एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
bmbreakingnews.com इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है। वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।



