वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कमिश्नरेट में पुलिसिंग को हाईटेक और जनता के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘CP संवाद’ हेल्पलाइन (9670705555) के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पुलिस कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई के दबाव में भारी कमी आई है, जिससे यह साफ है कि अब लोगों को अपनी समस्याओं के लिए थानों या बड़े कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि दिसंबर माह में पुलिस कार्यालय जनसुनवाई के दौरान कुल 2150 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। वहीं, CP संवाद हेल्पलाइन नंबर 9670705555 के सक्रिय होने के बाद जनवरी माह में यह संख्या घटकर 1612 रह गई है। यानी शिकायतों के फिजिकल ग्राफ में 25 प्रतिशत की बड़ी कमी दर्ज की गई है।

इस बदलाव का मुख्य कारण यह है कि अब लोग घर बैठे ही हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं और उन्हें त्वरित निस्तारण (Quick Resolution) की सुविधा मिल रही है। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की यह पहल केवल शिकायत दर्ज करने तक सीमित नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्वरित कार्यवाही: प्राप्त शिकायतों में से लगभग 300 शिकायतों (65%) का निस्तारण महज 24 घंटे के भीतर कर दिया गया। संतुष्टि दर: CP संवाद के माध्यम से मिली शिकायतों के निस्तारण के बाद जब आवेदकों से फीडबैक लिया गया, तो 80% शिकायतकर्ता (460 में से 368) पुलिस की कार्यवाही से पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। डिजिटल रिकॉर्ड: सभी प्राप्त शिकायतों को 100% कम्प्यूट्रीकृत (Computerized) किया जा रहा है, जिससे डेटा पारदर्शिता बनी रहे।

वाराणसी पुलिस अब उन थानों को चिन्हित कर रही है जहां से सबसे अधिक शिकायतें आ रही हैं। जिन प्रकरणों में थाना स्तर पर कार्यवाही नहीं हुई, उनकी जांच अब उच्चाधिकारी स्वयं कर रहे हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि लंबित मामलों का निस्तारण शीघ्र अति शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

हेल्पलाइन नम्बर 9670705555 पर मिली गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया है:

अपराध का प्रकारदर्ज मुकदमेगिरफ्तार अभियुक्तबरामदगी
जुआ/सट्टा402022,67,126 रुपये
अवैध शराब4656618 लीटर शराब
अवैध शस्त्र0606शस्त्र एवं कारतूस

वाराणसी पुलिस की इस मुस्तैदी ने यह साबित कर दिया है कि यदि जनता और पुलिस के बीच संवाद का जरिया सरल हो, तो अपराध पर अंकुश लगाना और भी आसान हो जाता है।

नोट: अगर आपके पास भी कोई सूचना या शिकायत है, तो आप वाराणसी पुलिस की हेल्पलाइन 9670705555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *