Sunny Deol : दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैपाराजी पर गुस्से में भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्राइवेसी में दखलअंदाजी से नाराज़ सनी देओल का यह वीडियो देखकर फैंस हैरान हैं।
हरिद्वार में क्या हुआ? – देओल परिवार बुधवार को हरिद्वार में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने पहुंचा था। सनी देओल, बॉबी देओल, करण देओल और राजवीर देओल समेत परिवार के कई सदस्य इस मौके पर मौजूद थे।
इसी दौरान, हरिद्वार से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में सनी देओल सफेद शर्ट और ग्रे पैंट में दिखाई दे रहे हैं। वह सीधे एक पैपाराजी के पास जाते हैं और गुस्से में कहते हैं, “पैसा चाहिए? कितना पैसा चाहिए तेरे को?”
गुस्सा क्यों?: दावा किया जा रहा है कि सनी देओल छुपकर वीडियो बनाने की कोशिश और अपनी प्राइवेसी में दखल देने से नाराज़ हो गए थे।
वीडियो की क्लिप: 12 सेकंड के इस वायरल वीडियो में सनी देओल गुस्से में पैपाराजी का कैमरा भी पकड़ते हैं और उसे दिखाते हुए सवाल करते हैं। बाद में वह हाथ जोड़ते हुए भी दिखाई देते हैं।
रिकॉर्डिंग: यह पूरी घटना भी किसी और व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर ली, और अब यह क्लिप इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
पहले भी भड़क चुके हैं सनी देओल – यह पहला मौका नहीं है जब सनी देओल ने पैपाराजी पर अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है। इससे पहले भी, जब धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर के घर लाया गया था, उसके अगले ही दिन सुबह सनी देओल ने पैपाराजी के व्यवहार पर भड़कते हुए प्रतिक्रिया दी थी। उस वक्त उनके घर का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिससे अभिनेता खासे नाराज़ हुए थे।
धर्मेंद्र का निधन और अंतिम संस्कार – बीते महीने धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ दिनों के इलाज के बाद, परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया था और रिपोर्ट्स के मुताबिक घर पर ही ICU जैसा सेटअप तैयार किया गया था।
मगर 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उसी दिन परिवार ने मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। देओल परिवार ने अब उनकी अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में किया है।







