काशी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गोवर्धन पूजा समिति के कार्यक्रम में हुये सम्मिलित। हथुआ मार्केट से नमो घाट तक निकली भव्य शोभायात्रा, हुआ जोरदार स्वागत। जानें पूरी खबर।
वाराणसी (BM Breaking News): बाबा भोलेनाथ की पवित्र नगरी काशी में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर काशी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गोवर्धन पूजा समिति के कार्यक्रम में हुये सम्मिलित, जहां उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा समिति के तत्वावधान में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत लहुराबीर स्थित हथुआ मार्केट से हुई, जिसका औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।

कारगिल योद्धा परमवीर चक्र विजेता ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ = हथुआ मार्केट से शुरू हुई इस शोभायात्रा का शुभारंभ कारगिल युद्ध के नायक और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई। हथुआ मार्केट से निकलकर यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राजघाट स्थित नमो घाट पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
वाराणसी एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत = इससे पूर्व, जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का काफिला वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद सैकड़ों समर्थकों और समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं, अंग वस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सैकड़ों गाड़ियों के विशाल काफिले के साथ सीधे राजघाट स्थित नमो घाट के लिए रवाना हो गए।
काशी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गोवर्धन पूजा समिति के कार्यक्रम में हुये सम्मिलित और इस दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्ति और सामाजिक प्रतिनिधि भी मंच पर मौजूद रहे। स्वागत करने वाले और कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रमुख लोगों में अनुज यादव (वरिष्ठ अधिवक्ता, जनपद वाराणसी), विनोद यादव ‘गप्पू’ (अध्यक्ष, गोवर्धन पूजा समिति), कैलाश यादव (पूर्व अध्यक्ष, गोवर्धन पूजा समिति), इंजीनियर अशोक यादव, शिवनाथ यादव (पूर्व एमएलसी), सुभाष यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), शिवा यादव एवं विकास यादव (एडवोकेट), विश्वनाथ चौधरी (डोम राजा, काशी), अशोक यादव (अध्यक्ष, यादव धर्मशाला ट्रस्ट) शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और काशी की सनातन परंपरा को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।




