पूरी कार्रवाई डीएसपी रमेश यादव के निर्देशन व ट्रैप टीम प्रभारी/निरीक्षक रवींद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

प्रतापगढ़ / प्रयागराज | उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Anti-Corruption Organization) प्रयागराज मण्डल द्वारा जारी सफल ट्रैप की सूचना के अनुसार, प्रतापगढ़ जनपद में 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के एक अधिकारी और उनके एक निजी सहयोगी (दलाल) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन टीम की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से रिश्वतखोरों में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला? (रिश्वत मांगे जाने का विवरण) = प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श्री विजयकान्त बिन्द (पुत्र श्री रामानन्द बिन्द, निवासी: ग्राम सुजाहा, पोस्ट-अंतरी, थाना-रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़) ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके स्वीकृत ऋण (Loan) की शेष धनराशि जारी करवाने/बरामद कराने की रिपोर्ट लगाने के एवज में बैंक अधिकारी द्वारा 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित द्वारा शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन प्रयागराज मण्डल ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के बाद ट्रैप टीम का गठन किया।

रंगे हाथ गिरफ्तारी और ट्रैप कार्रवाई का विवरण = सफल ट्रैप की सूचना के तहत, दिनांक 12/10/2026 को समय दोपहर लगभग 14:45 बजे (2:45 PM) एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की धनराशि 10,000 रुपये (दस हजार रुपये मात्र) दी, ट्रैप टीम ने आरोपियों को विंध्य वासिनी बालिका इण्टर कालेज, रामापुर के सामने, हाईवे पर, थाना-फतनपुर, जनपद-प्रतापगढ़ पर ही धर दबोचा। एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान हरिश्चन्द्र चौरसिया (पुत्र स्व० शिवनाथ चौरसिया) मूल निवासी: ग्राम-रजौली, थाना-मुगरा बादशाहपुर, जनपद-जौनपुर, वर्तमान पद: फील्ड ऑफिसर, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, शाखा-रानीगंज, जनपद-प्रतापगढ़। आज़ाद सरोज (पुत्र स्व० शंकर लाल) मूल निवासी: ग्राम-रखौली, थाना-मुगरा बादशाहपुर, जनपद-जौनपुर, विवरण: प्राइवेट व्यक्ति (दलाल के रूप में कार्यरत सहयोगी) के रूप में हुई।

कानूनी कार्रवाई एवं मुकदमों का ब्योरा = भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा सफल ट्रैप की सूचना साझा करते हुए बताया गया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़ में मु०अ०सं० / FIR: मु०अ०सं० शून्य (FIR-26), धाराएं: धारा 7/12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) पंजीकृत कराया गया है। इस मुकदमे की अग्रिम विवेचना थाना/इकाई भ्र०नि०सं० प्रयागराज मण्डल की निरीक्षक अंजली यादव को सौंपी गई है।

यह पूरी कार्रवाई डीएसपी रमेश यादव के निर्देशन व ट्रैप टीम प्रभारी/निरीक्षक रवींद्र सिंह (थाना भ्र०नि०सं० प्रयागराज मण्डल) के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई। एंटी करप्शन टीम की इस तत्परता की स्थानीय जनता जमकर सराहना कर रही है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत इसकी सूचना एंटी करप्शन विभाग को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *