लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर से सरगर्मी बढ़ गई है। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक अहम प्रेस वार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप और तीखे हमले किए। अखिलेश यादव ने अयोध्या से लेकर राम मंदिर के चढ़ावे और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा ने भगवान श्रीराम और देश के संविधान, दोनों के साथ दगा किया है।

चढ़ावे की चोरी की चर्चा अब गांव-गांव: अखिलेश यादव = प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप कि राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे को लेकर पारदर्शिता नहीं है। सपा मुखिया ने कहा,

“राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की चर्चा अब केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बात अब गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच चुकी है। भाजपा ने प्रभु श्रीराम की आस्था और देश के संविधान दोनों के साथ खिलवाड़ किया है। यही वजह है कि अब देश की जनता समझ चुकी है और वह भाजपा को न चंदा देगी, न दान देगी और न ही वोट देगी।”

अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने अयोध्या के विकास कार्यों के नाम पर स्थानीय लोगों के उत्पीड़न का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप कि अयोध्या में जमीन अधिग्रहण, मुआवजे और सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर गरीबों, किसानों और स्थानीय व्यापारियों के साथ घोर अन्याय किया गया। सरकार ने पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता के हितों की पूरी तरह से अनदेखी की है।

यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर, थानों पर भाजपा का कब्जा = उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप कि आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। जनता की सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। उन्होंने कहा : उत्तर प्रदेश के थानों में केवल भाजपा नेताओं के इशारे पर काम हो रहा है। आम और गरीब लोगों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। एक्सप्रेस-वे निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है, जहां करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। प्रदेश का किसान आज भी डीएपी (DAP) और यूरिया की भारी किल्लत से जूझ रहा है।

संदीप यादव हत्याकांड और राम निवास धाम विवाद पर न्याय की मांग = इस प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कुछ स्थानीय और गंभीर मुद्दों को भी रेखांकित किया। उन्होंने राम निवास धाम मंदिर से जुड़े हालिया विवाद और इंजीनियर संदीप यादव हत्याकांड का मामला उठाते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप कि सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। समाजवादी पार्टी ने इन दोनों ही संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की पुरजोर मांग की है।

अखिलेश यादव के इस आक्रामक तेवर से साफ है कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी अयोध्या, किसान और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *