देहरादून में आयोजित हुई द्वितीय मिनी राष्ट्रीय स्केटिंग रोल बॉल चैंपियनशिप में वाराणसी की होनहार छात्रा रूबल सिंह ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में रूबल ने अपने बेहतरीन खेल से उपविजेता (रनर-अप) की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

देहरादून में खेली गई राष्ट्रीय स्केटिंग रोल बॉल चैंपियनशिप = यह राष्ट्रीय स्केटिंग रोल बॉल चैंपियनशिप 29 अगस्त से 31 अगस्त तक देहरादून स्थित स्केटिंग ग्राउंड में आयोजित की गई थी। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन उत्तर प्रदेश रोल बॉल एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय रोल बॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग राज्यों से आए बेहतरीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां रूबल ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपने शानदार खेल कौशल का परिचय दिया। रूबल सिंह की इस उपलब्धता से पूरे विद्यालय और शहर में खुशी की लहर है। रूबल अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच इंतजार मेहंदी के मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत को देती हैं। कोच इंतजार मेहंदी के कुशल प्रशिक्षण के कारण ही रूबल इतने बड़े राष्ट्रीय मंच पर रजत पदक हासिल करने में सफल रहीं।

विद्यालय प्रशासन और प्रधानाचार्य ने व्यक्त की प्रसन्नता = इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य मौसमी भट्टाचार्य ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और रूबल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी सी उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतना विद्यालय और पूरे वाराणसी शहर के लिए गर्व का क्षण है। स्कूल के खेल प्रभारी शशि प्रकाश सिंह ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय हमेशा अपने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने रूबल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वह आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *