वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत चितईपुर पुलिस वाराणसी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। काशी जोन के उच्चाधिकारियों के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने रविवार दोपहर सरायडंगरी क्षेत्र में छापेमारी कर ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे जुआरियों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, चितईपुर पुलिस वाराणसी को मुखबिर के जरिए गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सरायडंगरी घाट स्थित पीपल के पेड़ के पास कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहर करीब 2:10 बजे मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन घेराबंदी कर चितईपुर पुलिस वाराणसी ने मौके से 5 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने जुआ खेलने के उपकरण और नकदी बरामद की है। जिसमे नकदी: कुल 7030 रुपये। सामग्री: ताश के 52 पत्ते शामिल है। इस मामले में चितईपुर पुलिस वाराणसी ने अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 0028/2026 के तहत धारा 13 (सार्वजनिक जुआ अधिनियम) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को थाना हवालात में दाखिल कर दिया गया है।
पकड़े गए आरोपियों में सुसुवाही और सरायडंगरी क्षेत्र के स्थानीय निवासी मोहन गौड़ (58 वर्ष) – करमनवीर सुसुवाही। रणजीत पटेल (37 वर्ष) – सरायडंगरी। सुनील कुमार पटेल (35 वर्ष) – सरायडंगरी। पहालू गौड़ (45 वर्ष) – सरायडंगरी। सुजीत कुमार यादव (35 वर्ष) – सरायडंगरी शामिल हैं।
सरायडंगरी घाट पर प्रभावी छापेमारी करने वाली चितईपुर पुलिस वाराणसी की टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उप-निरीक्षक विवेक शुक्ला, उ0नि0 राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल राजय भारतीय, कमलेश सिंह और कांस्टेबल अंकित सोनकर व कमल किशोर शामिल रहे। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



