वाराणसी: धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में अपराध के डिजिटल नेटवर्क पर वाराणसी पुलिस का प्रहार जारी है। ताज़ा मामले में जहां शादी.कॉम के जरिए संपर्क कर महिलाओं को नौकरी का झांसा देने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा है। जिसका भंडाफोड़ वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा गठित साइबर सेल की ‘प्रतिबिंब पोर्टल’ टीम ने किया है। पुलिस ने इस काले कारोबार में लिप्त मुख्य आरोपी आनंद मौर्या को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

वाराणसी के थाना सिगरा क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी.कॉम के जरिए संपर्क कर महिलाओं को नौकरी का झांसा देने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा है। इस सफल ऑपरेशन को उप निरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी तथा प्रतिबिंब टीम की महिला दरोगा दिव्या भदौरिया व आरक्षी अंकित गुप्ता ने सिगरा थाना टीम के सहयोग से अंजाम दिया।

शादी.कॉम के जरिए बुना था ठगी का जाल – पकड़े गए अभियुक्त की पहचान आनंद मौर्या के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जौनपुर का निवासी है। जांच में सामने आया कि अभियुक्त आनंद मौर्य वैवाहिक वेबसाइट ‘शादी.कॉम’ (Shaadi.com) पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से संपर्क करता था। विश्वास जीतने के बाद वह उन्हें बेहतर नौकरी दिलाने का लालच देता और फिर धीरे-धीरे उनसे मोटी रकम वसूल लेता था। वाराणसी की एक महिला भी इसी जालसाजी का शिकार हुई थी, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

पुलिस टीम की मुस्तैदी, ऐसे हुई गिरफ्तारी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, उप निरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी तथा प्रतिबिंब टीम की महिला दरोगा दिव्या भदौरिया व आरक्षी अंकित गुप्ता ने सिगरा थाना टीम के सहयोग से घेराबंदी की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आनंद मौर्या को गिरफ्तार कर लिया।

इस गिरफ्तारी में प्रतिबिंब टीम की अहम भूमिका रही, जिसने डेटा एनालिसिस और फील्ड वर्क के जरिए अभियुक्त के लोकेशन को ट्रैक किया।

अभियुक्त Anand Maurya का कबूलनामा पुलिस पूछताछ में अभियुक्त आनंद मौर्या ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि वह बेरोजगार युवाओं और विशेषकर महिलाओं को सॉफ्ट टारगेट बनाता था। शादी के बहाने जान-पहचान बढ़ाकर वह खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताता और फिर नौकरी के नाम पर बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेता था।

जनता के लिए पुलिस की अपील इस सफल कार्रवाई के बाद वाराणसी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट्स पर अनजान व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। किसी भी व्यक्ति को नौकरी या अन्य प्रलोभन के बदले पैसे न दें। उप निरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी तथा प्रतिबिंब टीम की महिला दरोगा दिव्या भदौरिया व आरक्षी अंकित गुप्ता ने सिगरा थाना टीम के सहयोग से जिस तरह इस मामले का पर्दाफाश किया है, उसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *