पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों पर सख्ती, IPL ऑनलाइन जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹30070 नकद और 5 मोबाइल बरामद।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैण्ट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति – वाराणसी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन और अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट के नेतृत्व में कैण्ट थाना पुलिस और एसओजी 2 (SOG 2) की संयुक्त टीम ने ‘आपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एक बड़ी छापेमारी की।

IPL मैच पर लग रहा था ऑनलाइन दांव – 03 अप्रैल 2026 की देर रात, जब पूरी दुनिया आईपीएल (IPL) के रोमांच में डूबी थी, कुछ लोग इसे अवैध कमाई का जरिया बना रहे थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने टैगोर टाउन, अर्दली बाजार क्षेत्र में दबिश दी। यहाँ आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन जुआ (Satta) खेल रहे 4 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। बरामदगी का विवरण: पुलिस ने अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है : नकद राशि: 30,070/- रुपये (नकद), मोबाइल: 05 अदद टच स्क्रीन स्मार्टफोन (सट्टेबाजी के लिए प्रयुक्त)।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण – गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है : संजय राय (34 वर्ष) – निवासी: गणेश नगर कालोनी, कैण्ट, वाराणसी। मृनाल सिंह (32 वर्ष) – निवासी: विंध्यवासिनी नगर कालोनी, अर्दली बाजार, वाराणसी। अभिषेक सिंह (35 वर्ष) – निवासी: शिवपुर, वाराणसी। विश्वजीत सिंह उर्फ शानू (35 वर्ष) – निवासी: डीआईजी कालोनी, कैण्ट, वाराणसी।

कानूनी कार्रवाई और केस दर्ज – इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना कैण्ट में मु0अ0सं0 0158/2026 के तहत धारा 3/4 जुआ अधिनियम 1867 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे : शिवाकान्त मिश्र (प्रभारी निरीक्षक, थाना कैण्ट), उ0नि0 उमाशंकर (चौकी प्रभारी, अर्दली बाजार), उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय (एसओजी 2 टीम), हे0का0 जितेन्द्र कुमार, का0 सचिन मिश्रा, का0 अखिलेश गिरी, का० अखिलेश यादव और का0 अतुल कुमार पाण्डेय।

    वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टेबाजों और अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि शहर की शांति भंग करने वाले और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *