वाराणसी (bmbreakingnews.com): उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में अपराधियों और अवैध हथियारों के सौदागरों के खिलाफ वाराणसी पुलिस ने एक बार फिर स्ट्राइक की है। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, चोरी, लूट, नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण और वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के कुशल मार्गदर्शन, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस व एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

कटारी ब्लॉक अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी – प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जून 2026 को चोलापुर पुलिस टीम धरसौना तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कटारी ब्लॉक अंडरपास के नीचे पिस्टल सप्लायरों का एक बड़ा गैंग भारी मात्रा में तमंचा और कारतूस लेकर मौजूद है, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही चोलापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की और दोपहर करीब 03:10 बजे कटारी ब्लॉक के पीछे वाले अंडरपास से सभी 7 आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से चोलापुर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या (मु0अ0स0) 190/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4) BNS का सफल अनावरण भी हुआ है।

शौक के लिए रखते थे हथियार, डरा-धमका कर करते थे लूटपाट – पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अपराधियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने शौक के लिए अवैध पिस्टल, तमंचा और कारतूस अपने पास रखते थे। इसके बाद वे राहगीरों और स्थानीय लोगों को डरा-धमका कर चोरी, छिनैती और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इतना ही नहीं, अधिक पैसा मिलने पर वे इन अवैध हथियारों को राह चलते लोगों को बेच भी देते थे। आज भी वे हथियारों की इसी डीलिंग के लिए इकट्ठा हुए थे, लेकिन पुलिस आयुक्त वाराणसी की टीम की मुस्तैदी से पहले ही सलाखों के पीछे पहुँच गए।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है : अखिलेश उर्फ मोनू राजभर (उम्र 27 वर्ष) – निवासी रैचनपुर, थाना चोलापुर, वाराणसी (थाना चोलापुर का हिस्ट्रीशीटर)। अरुण राजभर (उम्र 21 वर्ष) – निवासी अटेसुआ, थाना चोलापुर, वाराणसी। हिमांशु कुमार उर्फ सनी (उम्र 28 वर्ष) – निवासी धौरहरा, थाना चौबेपुर, वाराणसी। आभाष सिंह (उम्र 23 वर्ष) – निवासी ग्राम शिवरामपुर, थाना चोलापुर, वाराणसी। विशाल सिंह (उम्र 19 वर्ष) – निवासी नेहियाँ, थाना चोलापुर, वाराणसी। अनिकेत चौहान (उम्र 20 वर्ष) – निवासी गोसांईपुर मोहांव, थाना चोलापुर, वाराणसी। नमन मिश्रा उर्फ अस्तीशू (उम्र 25 वर्ष) – निवासी ग्राम गुरवट, थाना चोलापुर, वाराणसी।

पुलिस टीम ने इन बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह और कारतूस बरामद किए हैं: 01 अदद रिवाल्वर (.32 बोर) और 06 जिंदा कारतूस (.32 बोर), 01 अदद पिस्टल और 02 कारतूस (7.65 MM), 01 अदद तमंचा (.315 बोर) और 03 जिंदा कारतूस (.315 बोर), 01 अदद पिस्टल (9MM) और 02 जिंदा कारतूस, 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल, विभिन्न कंपनियों के 06 मोबाइल फोन। उक्त बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा इन सभी के खिलाफ मु0अ0सं0 0241/2026 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पकड़े गए अभियुक्तों में से मुख्य आरोपी अखिलेश उर्फ मोनू राजभर चोलापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर (HS) है, जिस पर पहले से ही मर्डर, गैंगेस्टर एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वहीं हिमांशु उर्फ सनी पर चौबेपुर थाने में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। इसके अलावा अरुण, विशाल, अनिकेत और नमन मिश्रा का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

सफलता पाने वाली जांबाज पुलिस टीम में – चोलापुर पुलिस टीम : प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम, उ0नि0 अनिल कुमार, उ0नि0 पुरूषोतम लाल, म0उ0नि0 संध्या जायसवाल, हे0का0 अनुनेष कुमार सिंह, हे0का0 मो0 शकील अहमद, हे0का0 अवधराज यादव, का0 विकास कुमार, का0 अविनाश शर्मा, का0 सूरज सरोज, रि0का0 अंगद व SOG टीम में : एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह, हे0का0चा0 कृष्णानन्द पाण्डेय, का0 अवनीश कुमार पाण्डेय, का0 मयंक त्रिपाठी, का0 मनीष बघेल, का0 अंकित मिश्रा शामिल रहे। वाराणसी में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए पुलिस आयुक्त वाराणसी के इस त्वरित एक्शन की स्थानीय जनता काफी सराहना कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *