वाराणसी। पवित्र नगरी वाराणसी के थाना जैतपुरा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है, जहाँ इन दिनों अवैध गतिविधियों का बाजार गर्म है। स्थानीय सूत्रों की मानें तो जैतपुरा इलाके में चाचा चलाये सट्टे का कारोबार और भतीजा चलाये जुआ का पूरा तंत्र बड़े ही बेखौफ अंदाज में फल-फूल रहा है।

एक तरफ जहाँ पुलिस आयुक्त वाराणसी, मोहित अग्रवाल द्वारा जनपद में हो रहे सभी प्रकार के अवैध व अनैतिक कार्यों पर सख्त लगाम लगाने की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर उन्हीं के पुलिस तंत्र के नाक के नीचे जैतपुरा थाना क्षेत्र में यह काला कारोबार अपने चरम पर है। स्थिति यह है कि स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पुलिस आयुक्त द्वारा गठित एसओजी (SOG) की विशेष टीमें भी इस नेटवर्क को रोकने में पूरी तरह असफल नजर आ रही हैं।

ईश्वरगंगी पोखरा बना अवैध गतिविधियों का अड्डा = अब इस पूरे नेटवर्क के बारे में विस्तार से समझें तो विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि : चाचा का सट्टा नेटवर्क: थाना जैतपुरा क्षेत्र स्थित ईश्वरगंगी पोखरा के किनारे दिन के उजाले में हिस्ट्रीशीटर और कई गंभीर मुकदमों के आरोपी भोला यादव द्वारा सट्टे का धंधा चलाया जा रहा है। भतीजे की जुए की फड़: पोखरे के ठीक पास वाली गली में मनाऊ सरदार के मकान की तीसरी मंजिल पर भोला यादव के भतीजे रोहित यादव उर्फ चुनमुन यादव द्वारा बड़े पैमाने पर जुआ खिलवाया जा रहा है।

सूत्रों का बड़ा खुलासा: भोला यादव पहले इसी पोखरे के पास सट्टे के साथ-साथ हेरोइन बेचने का काम भी करता था। हालांकि, बीते कुछ दिनों से उसने अपना पूरा ध्यान सट्टे के काले कारोबार पर केंद्रित कर रखा है।

जैतपुरा क्षेत्र में बीते कई वर्षों से यह अवैध धंधा बेधड़क चल रहा है, लेकिन क्षेत्रीय पुलिस इससे पूरी तरह अनभिज्ञ बनी हुई है—या यूँ कहें कि अनजान बनने का नाटक कर रही है। इस खुलेआम चल रहे अवैध कारोबार को लेकर क्षेत्रीय जनता और आसपास के निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

शहर में असामाजिक और अनैतिक गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने विशेष एसओजी टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन अगर धरातल की सच्चाई देखें तो जैतपुरा थाना पुलिस इस नेटवर्क पर कार्रवाई करने में नाकाम दिख रही है। सट्टा और जुआ संचालकों पर लगाम लगाने में जैतपुरा पुलिस व एसओजी की टीमें भी बेबस नजर आ रही हैं।

कब होगी सख्त कार्रवाई? = अब सवाल यह उठता है कि खुलेआम चाचा चलाये सट्टे का कारोबार और भतीजा चलाये जुआ के इस संगठित तंत्र पर पुलिस का चाबुक कब चलेगा? क्या क्षेत्रीय पुलिस और आला अधिकारी इस पर कोई ठोस कदम उठाएंगे या यह अवैध कारोबार ऐसे ही पलता रहेगा? यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

    फिलहाल, बीएम ब्रेकिंग न्यूज (bmbreakingnews.com) की विशेष पड़ताल और इस मामले पर पैनी नजर लगातार जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *