पिछले साल घनी आबादी का हवाला देकर जिला प्रशासन ने नही दी थी पटाखा मार्केट लगाने की अनुमति, क्या शासन सत्ता के आगे नतमस्तक होगा जिला प्रशासन ?
वाराणसी। क्या इस साल भी लगेगी विस्फोटक की मंडी, जी हां जनपद के आम लोगो में यह सवाल काफी जद्दोजहद मचाये हुये है। हम बात कर रहे है वाराणसी जनपद के थाना चौक क्षेत्र के पियरी पुलिस चैकी अन्तर्गत आने वाले राजनारायण बेनियाबाग पार्क का, जहां विगत कुछ सालों में दीपावली के मौके पर पटाखे की दुकान क्षेत्रीय कुछ लोगो के द्वारा जिला प्रशासन, नगर निगम व स्मार्ट सिटी से अनुमति लेकर लगाया जाता था।
साथ ही यहां इन्ही विभागों से अनुमति लेकर बकरीद के मौके पर बकरा मंडी भी लगाई जाती थी। मगर पिछले साल से नगर निगम, स्मार्ट सिटी, जिला प्रशासन व बेनिया पार्क का ठेका लिये एक कम्पनी के मैनेजर राजा तिवारी जो यहां नियुक्त है के द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर से दो किलोमीटर दायरे का हवाला देते हुये बकरा मंडी लगाने से मना कर दिया गया, जबकि उक्त मंडी लगाने के एवज में क्षेत्रीय एक व्यापारी के द्वारा सारे नियमों को पूरा करते हुये लाखों रूपये शुल्क भी स्मार्ट सिटी व नगर निगम को जमा कर दिया गया था।

वहीं इस बकरा मंडी के न लगने से उक्त व्यापारी को काफी नुकसान का सामना भी करना पड़ा, और सूत्र बताते है कि उक्त व्यापारी का दिया गया लाखों रूपये शुल्क को आज तक वापस भी नहीं किया गया है। जिससे व्यापारी आने आप को ठगा महसूस करता है। वहीं ऐसा प्रतीत होता है कि ये सारे विभाग और बेनिया पार्क का टेंडर लेने वाली कम्पनी सिर्फ और सिर्फ व्यापारियों को मार्केट लगवाने के नाम पर ठगने का काम कर रही है।
अब बात करते है बेनिया पार्क में लगने वाले पटाखा मंडी का। जहां पिछले साल पटाखा बाजार लगवाने के नाम पर कथित स्थानीय व्यापार मंडल, बनारस व्यापार मंडल का अपने आपको महामंत्री बताने वाले अजहर आलम अज्जु के द्वारा तमाम व्यापारियों से पटाखा मंडी लगवाने के नाम पर लाखो रुपयो को वसूल तो लिया गया, परंतु जिला प्रशासन के द्वारा घनी आबादी का क्षेत्र होने का हवाला देते हुए ऐन मौके पर पटाखा मार्केट लगवाने से इंकार कर दिया गया।
जिसमें मार्केट में दुकान लगाने के नाम पर व्यापारियों द्वारा दिया गया रूपया आज तक वापस नहीं हो सका है। अब यदि क्षेत्रीय चर्चाओ की बात करे तो इस बार पुनः क्षेत्रीय दालमंडी व नईसड़क के अपने आपको राजनैतिक दल समाजवादी पार्टी का होने की बात करते हुए पटाखा मंडी लगाने की बात एक व्यक्ति के द्वारा क्षेत्रीय चौकी प्रभारी को सेट करके लगवाने का मामला प्रकाश में आ रहा है, तो वही क्षेत्रीय लोगो के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी अम्बरीष सिंह भोला व मंडुवाडीह के एक बड़े पटाखा कारोबारी के द्वारा बेनिया पार्क में पटाखा बाजार लगाने की चर्चाएं तेज है, अब इस बात में कितनी सत्यता है इसकी पुष्टि हम नही करते, परंतु इस मामले में जिला प्रशासन, नगर निगम, स्मार्ट सिटी या बेनिया पार्क का टेंडर लिये कम्पनी के द्वारा क्या निर्णय लिया जाएगा ये तो देखने वाली बात होगी।
अब घनी आबादी होने के कारण जिला प्रशासन अनुमति देता है या नही। यदि अनुमति दिया गया तो ये शासन सत्ता के आगे नतमस्तक होने वाली बात होगी। ज्ञात हो कि अभी पिछले दिनों जनपद के सारनाथ क्षेत्र के पैगम्बरपुर मे भीषण पटाखा विस्फोट की घटना घटित हो चुकी है जिससे प्रशासन को सबक लेते हुए बेनिया में पटाखा मार्केट लगाने की अनुमति नही देनी चाहिए। अब इस पर जिला प्रशासन क्या निर्णय लेता है ये तो देखने वाली बात होगी। फिलहाल बीएम ब्रेकिंग न्यूज की पड़ताल जारी है।
आवश्यक सूचना – यह समाचार सूत्रों व स्थानीय लोगो की चर्चाओ पर आधारित है।



